Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगे को सलामी देंगे बागपत के युवा और सरपंच
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगे को सलामी देंगे बागपत के युवा और सरपंच

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Aug 2024• अपडेट 16 Aug 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगे को सलामी देंगे बागपत के युवा और सरपंच   युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने युवाओं से किया संवाद,…

स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगे को सलामी देंगे बागपत के युवा और सरपंच

 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने युवाओं से किया संवाद, विकसित भारत 2047 विजन पर साझा किए विचार

 

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत। 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु जनपद बागपत से विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रधानों एवं युवाओं ने नई दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। इन स्थलों में अंबेडकर भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र, और इंडिया गेट शामिल थे। इस भ्रमण का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय स्मारकों से विशेष अतिथियों को अवगत कराना था।

 

प्रधानों के समूह का नेतृत्व फैज़पुर निनाना की महिला सरपंच प्रीति और उनके प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने किया, जबकि युवाओं के समूह की कमान अमन कुमार ने संभाली। महिला सरपंचों और उनके प्रतिनिधियों ने डीएआईसी (डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर) नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यशाला में भी भाग लिया, जिसमें महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में पंचायती राज विभाग के सचिव विवेक भारद्वाज, मिजोरम की सचिव डॉ. शर्मिला मैरी जोसेफ, और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी जैसी प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की और महिला सरपंचों के प्रयासों की सराहना की।

 

इसके अलावा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में चयनित युवाओं से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने आकाशवाणी भवन में मुलाकात की। इस विशेष कार्यक्रम में मंत्री ने विकसित भारत 2047 के विजन पर युवाओं के विचार सुने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में प्रेरित किया। युवाओं ने “मेरा युवा भारत” प्लेटफार्म की उपयोगिता पर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे यह प्लेटफार्म सभी पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो रहा है, जिससे उन्हें राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष भागीदारी के अवसर मिल रहे हैं। बागपत से चयनित विशेष अतिथियों में अमन कुमार व उनकी माता अनीता देवी और सुषमा त्यागी भी शामिल थे, जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। ये सभी युवा और सरपंच, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगे और तिरंगे को सलामी देंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *