Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगयूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
Home » सोशल वर्कर अवार्ड 2023 में बागपत के विपुल जैन को किया गया सम्मानित
Breaking News

सोशल वर्कर अवार्ड 2023 में बागपत के विपुल जैन को किया गया सम्मानित

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Jan 2023• अपडेट 16 Jan 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए विपुल जैन को…

नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए विपुल जैन को किया गया सम्मानित

– कार्यक्रम में राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, मॉड़लिंग, सिंगिंग, फिल्म जगत आदि क्षेत्रों से जुड़ी सैंकड़ों जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

नई दिल्ली। समाजसेवा के क्षेत्र में देशभर में अपनी महत्वपूर्ण पहचान बना चुकी सार्ट टीम द्वारा नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में सपोर्टिव सोशल वर्कर अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बागपत के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्त्ता और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को समाजसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए सुप्रसिद्ध समाजसेविका और शेडस ऑफ इंड़िया मैगजीन की फाउंड़र व डायरेक्टर सविता अरोड़ा, माइनोरिटी कमीशन के पूर्व सदस्य व जीडी बिल्डर्स के एमडी हरविन्दर सलूजा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विपुल जैन ने सार्ट टीम और शेडस़ ऑफ इंड़िया मैगजीन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सार्ट टीम ने अपने समाजसेवी कार्यो से देशभर में एक महत्वपूर्ण पहचान बनायी है और समाज में छुपी हुई विलक्षण प्रतिभाओं को देश और दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। कहा कि कोराना काल में अपने जीवन की चिंता किए बिना गरीब और जरूरतमंद लोगों की सार्ट टीम द्वारा जिस प्रकार बड़े पैमाने पर मद्द की गयी वो सराहनीय है। इस अवसर पर उमेश कुमार एमएलए हरिद्वार, जानी-मानी मॉड़ल व एक्टर और शेड़स ऑफ इंड़िया की आर्गेनाइजर राखी तंवर, मैगजीन के डिजाइनर गौरव बिरला, एसपीबी ज्वैलर की एमडी और फाउंड़र ऊषा गुप्ता, राज फाउंड़ेशन की प्रेसीडेंट सोनिया लांबा राणा, सुपर मॉडल एक्ट्रेस दीपिका गुप्ता, समाजसेवी अनीश गुप्ता, प्रसिद्ध समाजसेवी डा नवीन कुमार नागपाल, रत्नत्रय फाउंडेशन के संस्थापक अशोक कोठारी, अजीज ज्वैलर के मालिक अविनाश गोयल, एंकर रितिका कश्यप, निधि गुलाटी, अविनाश गोयल एजेआई ज्वेलर सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *