Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » यूपी जौनपुर में घर बुलाकर सराफा व्यवसाई की हत्या, गहना दिखाने के बहने बुलाया
Breaking News

यूपी जौनपुर में घर बुलाकर सराफा व्यवसाई की हत्या, गहना दिखाने के बहने बुलाया

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 Aug 2020• अपडेट 19 Aug 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
जौनपुर के मैनीपुर गांव निवासी रविंद्र मौर्या सोने-चांदी से बने जेवरात बेचा करते थे। मंगलवार को ही पड़ोस के बच्चा मौर्य ने गहने खरीदने…

जौनपुर के मैनीपुर गांव निवासी रविंद्र मौर्या सोने-चांदी से बने जेवरात बेचा करते थे। मंगलवार को ही पड़ोस के बच्चा मौर्य ने गहने खरीदने के बहाने उन्हें घर बुलाया। रविंद्र आभूषण वाला बैग लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटे। परिजन ने रात में ही तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह फिर उनकी तलाश शुरू की गई। पड़ोस की महिला से पूछा गया तो उसने उल्टा-सीधा जवाब देना शुरू कर दिया। इस पर परिजनों का शक गहरा होने लगा। घर के बाहर ही खून के धब्बे देख परिजन शोर मचाने लगे, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घर के भीतर जाकर देखा तो वहां भी खून के धब्बे और जेवरात भरा बैग मिला। इसके बाद घर के बाहर लोगों ने घेराव कर दिया। गुस्साई भीड़ देख हत्यारोपी के परिवार ने खुद को घर में बंद कर लिया।

तनाव बढ़ता देख किसी ने फोन किया तो मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। हत्योरोपी के घर के बाहर ही एक कुंए में देखने पर वहां रविंद्र का शव भी मिल गया। साफ नजर आ रहा था कि हत्या के बाद रविंद्र का शव घर से घसीटते हुए कुंए में फेंका गया था। घर के अंदर हुए खौफनाक हत्याकांड की परत उसके खुद के बेटे ने ही खोल दी। बेटे ने रोते हुए बताया कि पापा किसी से फोन पर हत्या करने की बात कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई। एक आरोपी को वहीं से गिरफतार कर लिया गया। मुख्य आरोपी की तलश में टीम लगा दी गई है। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा भी मिल रहा है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *