Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » मित्तल पहलवान ने किया जनपद बागपत का नाम रोशन – मनुपाल बंसल
Breaking News

मित्तल पहलवान ने किया जनपद बागपत का नाम रोशन – मनुपाल बंसल

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 Nov 2023• अपडेट 01 Nov 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मित्तल पहलवान ने किया जनपद बागपत का नाम रोशन – मनुपाल बंसल बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के गोठरा गांव के पहलवान…

मित्तल पहलवान ने किया जनपद बागपत का नाम रोशन – मनुपाल बंसल

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के गोठरा गांव के पहलवान मित्तल गुर्जर उर्फ अमित पहलवान ने समाधान शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा जनपद गाजियाबाद के राजेन्द्र नगर में आयोजित 100 किलो केसरी सुपरवेट कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के अनेकों पहलवानों ने भाग लिया था। मित्तल गुर्जर की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य व प्रमुख समाजसेवी मनुपाल बंसल ने खुशी जाहिर करते हुए मित्तल गुर्जर को शुभकामनाएं दी। मनुपाल बंसल ने बताया कि मित्तल गुर्जर, प्रमुख लीलू पहलवान अखाड़ा डगरपुर का पहलवान है। कहा कि मित्तल गुर्जर ने अपनी इस उपलब्धि से अपने अखाड़े के साथ-साथ जनपद बागपत का नाम रोशन किया है। मित्तल गुर्जर को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेन्द्र तोमर, मंत्री नरेन्द्र कश्यप, समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। मित्तल गुर्जर के पैतृक गांव गोठरा पहुॅंचने पर ग्रामवासियों ने उनका फूल-मालाओं व ढोल-नगाडों के साथ जोरदार स्वागत किया।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *