Skip to content
Thursday, 26 November 2026|India
26 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश•राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव आज, सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद‑शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई•कानपुर के कर्ण गांव में तेंदुए के हमले से 9 लोग घायल, वन विभाग ने जारी की खोज अभियान•उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवादमुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश•राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव आज, सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद‑शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई•कानपुर के कर्ण गांव में तेंदुए के हमले से 9 लोग घायल, वन विभाग ने जारी की खोज अभियान•उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद
विज्ञापन
Home » ब्लैक फंगस से डरने नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत
Breaking News

ब्लैक फंगस से डरने नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 May 2021• अपडेट 27 May 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़, 26 मई 2021 ।   जनपद में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) भी बढ़ने लगा है । यह कोरोना से ठीक…

अलीगढ़, 26 मई 2021 ।

 

जनपद में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) भी बढ़ने लगा है । यह कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के लिए ज्यादा प्रभावित कर रहा है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है, बचाव करने से इस रोग पर काबू किया जा सकता है ‌। ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए नेत्र रोग व नाक-कान- गला रोग विशेषज्ञ लोगों को लक्षण परष नजर रखने व समय पर उचित जांच-उपचार की सलाह दे रहे हैं ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि ब्लैक फंगस अनियंत्रित शुगर के मरीजों में ज्यादा होने की संभावना है । इसलिए यह जरूरी है जिन मरीजों की शुगर अनियंत्रित रहती है वह शुगर को नियंत्रित रखें और जिन लोगों को कोविड-19 का संक्रमण हुआ है वह चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं । इसके साथ ही जिन लोगों को ऑक्सीजन लग रही हैं वह रोजाना ऑक्सीजन के रेग्यूलेटर में लगे पानी को बदलें ।

 

सीएमओ के मुताबिक जिले में अब तक ब्लैक फंगस से ग्रसित नौ मरीजों का इलाज चल रहा है, सभी लोग सतर्क और सावधान रहें, लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में आकर संबंधित डॉक्टर को दिखाएं ।

 

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ ग्यास खान ने बताया- ब्लैक फंगस एक फंगल इंफेक्शन है यह शरीर में बहुत तेजी से फैलता है । इसका असर नाक, आंख, दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी हो सकता है । इस बीमारी में कई लोगों की आंखों की रोशनी तक चली जाती है अगर फंगस ब्रेन तक पहुंच जाए तो मरीज की मृत्यु हो सकती है ।

 

डॉ ग्यास खान ने कहा- जिनका शुगर लेवल या शुगर बड़ा हुआ होता है या अनियंत्रित होता है और जो कोविड मरीज स्टेराइड लेते है उनके लिए इंफक्शन होने के ज्यादा आशंका रहती है । उन्होंने बताया कि जो मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, दिन भर में सुबह या शाम उनके ऑक्सीजन के रेगुलेटर का पानी बदला जाता है । ऑक्सीजन मास्क और ट्यूब बचाव के लिए प्रतिदिन साफ सफाई होनी चाहिए ।

 

डॉ खान ने कहा- यह इंफेक्शन सबसे ज्यादा नाक के जरिए दिमाग में फैल जाता है । इसका एक सबसे बड़ा कारण मरीजों पर स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल है ।

 

शुरुआती लक्षण:

नाक में कालापन होना, आंखों में आस-पास कालापन होना, चेहरे पर सूजन आने लगना, आंखों का घूमना कम हो जाना, दो-दो चीजें दिखाई देना ।

 

अनदेखी पढ़ सकती है भारी:

आंखों का बाहर की ओर निकलना, दिखना बंद हो जाना, फंगस मस्तिष्क पर असर करना, निरर्थक बातें करना, खड़े-खड़े गिर जाना

 

बरतें सावधानी:

-डायबिटीज रोगी ज्यादा सावधानी बरतें, शुगर लेबल नियंत्रित रखें ।

–कोरोना से ठीक हो कर आए हैं, तो ब्लैक फंगस के लक्षणों पर ध्यान दें ।

-प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर ब्लैक फंगस हावी होता है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय करते रहे ‌।

–संतुलित और प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें ‌।

-पोस्ट कोविड या सामान्य दोनों ही स्थिति में पर्याप्त नींद लेना जरूरी ।

बचाव के तरीके:

-ब्लड शुगर पर पूरा नियंत्रण रखें

–स्टेरॉयड का उचित प्रयोग फिजिशियन की देखरेख में करना चाहिए

-कोविड मरीजों को ऑक्सीजन देते समय पानी रोजाना बदलते रहे

–दो बार नाक को स्लाइन से धोएं

-जो कोविड रोगी अधिक जोखिम वाले हैं, उनकी नाक धोना

–साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें

-ब्लड ग्लूकोज स्तर को जांचते रहें और इसे नियंत्रित रखें

–लक्षण दिखने पर जल्द से जल्द चिकित्सक से सलाह ले

-मास्क का इस्तेमाल फंगस से भी बचाएगा

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *