Breaking News
बुलन्दशहर में मुख्य आरक्षी पद से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 47 पुलिस कर्मियों को स्टार लगाकर उत्साहवर्धन किया गया।
1 मिनट में पढ़ें

जनपद बुलन्दशहर में मुख्य आरक्षी पद से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 47 पुलिसकर्मियों को उपयुक्त पाते हुए पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा अनुमोदित…
जनपद बुलन्दशहर में मुख्य आरक्षी पद से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 47 पुलिसकर्मियों को उपयुक्त पाते हुए पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा अनुमोदित किए जाने के फलस्वरूप पदोन्नति प्रदान की गयी । आज दिनांक 07-09-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुरेन्द्रनाथ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध कमलेश बहादुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन)/क्षेत्राधिकारी नगर शशांक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में मुख्य आरक्षी पद से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वाले उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
आपके लिए संबंधित खबरें
💬 0 टिप्पणियाँ




टिप्पणियाँ
0