Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » बागपत में धूमधाम के साथ मनाया जैन मन्दिर का 25 वां स्थापना दिवस
Breaking News

बागपत में धूमधाम के साथ मनाया जैन मन्दिर का 25 वां स्थापना दिवस

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Mar 2024• अपडेट 11 Mar 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत में धूमधाम के साथ मनाया जैन मन्दिर का 25 वां स्थापना दिवस बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर के मुन्ना लाल एन्क्लेव…

बागपत में धूमधाम के साथ मनाया जैन मन्दिर का 25 वां स्थापना दिवस

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत नगर के मुन्ना लाल एन्क्लेव में स्थित श्री 1008 चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर का 25 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-बाजों के साथ एक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथ में भगवान जी को विराजित कर बागपत नगर में परिक्रमा कराई गई। उसके बाद दिगम्बर जैन इंटर कालिज में स्थित पांडुकशिला पर भगवान का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया और फिर से मुन्ना लाल एन्क्लेव में स्थित श्री 1008 चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर में भगवान को विराजित किया गया। इस अवसर पर सुन्दर-सुन्दर झांकियां निकाली गई, जो सभी के बीच मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनी रही। श्री 1008 चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर के अध्यक्ष संदीप जैन द्वारा रथयात्रा में आये समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जैन समाज बागपत के अध्यक्ष पंकज जैन, बिजेन्द्र जैन वर्धमान वाले, शिखर चन्द जैन, प्रहलाद जैन, जिनेन्द्र जैन सेनसन वाले, अनिल जैन पीएनबी वाले, अमित जैन – जैन मिलन बागपत के अध्यक्ष, आदिश जैन, मनीष जैन, वरूण जैन, संजय रूहेला सभासद, अंकुर जैन मिलन फोटो स्टूडियो, डॉ नितिन जैन, संजीव जैन उर्फ चिन्टू जैन, मयंक मित्तल, विकास जैन, अभिषेक जैन, अंकित जैन, अंशुल जैन, विशेष जैन, कमल जैन, नीरज जैन, संजीव जैन, विकास जैन, गगन जैन, पूनम जैन, बबीता जैन, मीनाक्षी जैन, नेहा जैन, सीमा जैन सोनीपत, रूबि जैन, संतोष जैन, दीपिका जैन, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अजय जैन जय चन्दा प्रिन्टर्स, विवेक जैन, विशाल जैन, अतुल जैन, विनित जैन, पुनित जैन, आयुशी जैन, गौरव जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *