Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चेवैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे
विज्ञापन
Home » प्रतापगढ़। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न।
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 Sep 2022• अपडेट 21 Sep 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक…

प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वृक्षारोपण की जियो टैगिंग कम होने पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के खिलाफ गहरा असन्तोष किया तथा उनको सचेत किया कि एक सप्ताह के अन्दर अपने समस्त जियो टैगिंग के कार्य पूर्ण करा लें। जिला गंगा समिति की कार्ययोजना तैयार करने के लिये जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि डीएफओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपजिलाधिकारी कुण्डा, अधिशासी अधिकारी मानिकपुर एवं कुण्डा के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी बैठक में कार्ययोजना के साथ उपस्थित हों। गंगा ग्राम समिति से समन्वय स्थापित करते हुये गंगा की सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त कार्य कराये जायें। डीएफओ ने अवगत कराया है कि जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने हेतु कार्ययोजना बनायी जानी है, जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को गंगा के किनारे के 18 गांवों में जैविक कृषि की कार्ययोजना उन गांवों में गठित गंगा समिति के माध्यम से बनवाये जाने का निर्देश दिया। गंगा के किनारे यूकेलिप्टस, खैर एवं चिलबिल के पेड़ न लगाये जाये बल्कि उन गांवो में काष्ठिक प्रजाति के पौधों के वृक्षारोपण हेतु अभियान चलाने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। डीएफओ ने बताया कि सभी कार्ययोजनाओं की सूचना जीडीपीएमएस वेबसाइट पर प्रेषित की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गंगा किनारे के 18 गांवो में जल संरक्षण, सालिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेन्ट हेतु कार्ययोजना बनाने के लिये डीएफओ, उपजिलाधिकारी कुण्डा, ईओ मानिकपुर, ईओ कुण्डा, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी कुण्डा एवं कालाकांकर गंगा गांव में बैठक में सम्मिलित होकर मानक के अनुसार कार्ययोजना तैयार कराकर अगली बैठक में प्रस्तुत की जाये। गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाये। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वरूण सिंह, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, पर्यावरण सेना के अजय क्रान्तिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे संवाददाता रमेश श्रीवास्तव

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *