Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायतजयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत
विज्ञापन
Home » पंजीकृत 7455 श्रमिकों के खातें में 74 लाख 55 हजार रूपये की धनराशि हस्तान्तरित-जिलाधिकारी
Breaking News

पंजीकृत 7455 श्रमिकों के खातें में 74 लाख 55 हजार रूपये की धनराशि हस्तान्तरित-जिलाधिकारी

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Apr 2020• अपडेट 18 Apr 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
पंजीकृत 7455 श्रमिकों के खातें में 74 लाख 55 हजार रूपये की धनराशि हस्तान्तरित-जिलाधिकारी जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने…

पंजीकृत 7455 श्रमिकों के खातें में 74 लाख 55 हजार रूपये की धनराशि हस्तान्तरित-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने आज कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान जनपद में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु अब तक किये गये कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद में कोरोना संक्रमण की जांच हेतु अब तक कुल 244 सैम्पल भेजे गये है जिसमें 218 व्यक्ति निगेटिव पाये गये है और पूर्व में जिन 06 पाजिटिव व्यक्तियों को सी0एच0सी कोटवा (बनी) प्रयागराज भेजा गया था उनका दिनांक 15 अप्रैल एवं 16 अप्रैल को परीक्षण कराया गया, परीक्षण में सभी 06 व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आयी है तथा शेष 20 की रिपोर्ट अभी अप्राप्त है। जनपद में अब तक जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने हेतु ई0सी0 एक्ट के तहत 13 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की गयी। पंजीकृत 7455 श्रमिकों के खातें में 1000 रूपये की दर से कुल 74 लाख 55 हजार रूपये की धनराशि तथा भरण पोषण की समस्या वाले 10891 चिन्हित व्यक्तियों के खाते में 1000 रूपये की दर से 1 करोड़ 8 लाख 91 हजार रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गयी है। हाॅट स्पाट क्षेत्रों में डोर-टू-डोर डिलीवरी करने वाले फल एवं सब्जी विक्रेताओं की संख्या कुल 35 है तथा लोगों को कोरोना से बचाव एवं रोकथाम हेतु 11 ध्वनि विस्तारयुक्त वाहन लगाये गये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नरसिंहगढ़, खमपुर दूबेपट्टी, तवकलपुर आदि हाॅट-स्पाट क्षेत्र के द्वितीय चरण में अब तक 100 चिकित्सकीय टीम एवं 23 सुपरवाइजरों के द्वारा 2352 घरों में रह रहे 13158 व्यक्तियों का सर्वे एवं घरों का सेनेटाइजेशन किया गया है। उन्होने बताया कि नरसिंहगढ़, खमपुर दूबेपट्टी, तवकलपुर हाॅट-स्पाट क्षेत्र के प्रथम चरण में 186 चिकित्सकीय एवं 134 सुपरवाइजरों की टीम ने 5638 घरों में रह रहे 30315 व्यक्तियों का सर्वे तथा 4362 घरांें का सेनेटाइजेशन किया जा चुका है। इसी प्रकार जामा मस्जिद, जिला अस्पताल हाॅट-स्पाट क्षेत्र के द्वितीय चरण में 40 चिकित्सकीय टीम एवं 08 सुपरवाइजरों द्वारा 2003 घरों में रह रहे 11153 व्यक्तियों का सर्वे और घरों का सेनेटाइजेशन किया गया। इन क्षेत्रों के प्रथम चरण में 90 चिकित्सकीय एवं 18 सुपरवाइजरों की टीम ने 4549 घरों में रह रहे 24421 व्यक्तियों का सर्वे एवं घरों का सेनेटाइजेशन किया जा चुका है। इसके अलावा सबलगढ़ डेरवा हाॅट-स्पाट क्षेत्र के द्वितीय चरण में 75 चिकित्सकीय की टीम एवं 15 सुपरवाइजरों के द्वारा 1480 घरों में रह रहे 7400 व्यक्तियों का सर्वे एवं घरों का सेनेटाइजेशन किया गया। सबलगढ़ डेरवा हाॅट-स्पाट क्षेत्र के प्रथम चरण में 150 चिकित्सकीय एवं 30 सुपरवाइजरों की टीम ने 7111 घरों में रह रहे 35834 व्यक्तियों का सर्वे एवं घरो सेनेटाइजेशन किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल द्वितीय चरण में 215 चिकित्सकीय एवं 46 सुपरवाइजरों की टीम ने 31711 व्यक्तियों का सर्वे एवं 5835 घरों का सेनेटाइजेशन किया गया है। हाट-स्पाट क्षेत्रों में लगातार चिकित्सकीय एवं सुपरवाइजरों की टीम द्वारा व्यक्तियों का सर्वे एवं घरों का सेनेटाइजेशन किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *