Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » निजी स्कूल बस की चपेट मे आकर वृद्ध की मौत का मामला मृतक के परिजनों के तहरीर पर डीपीएस स्कूल के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Breaking News

निजी स्कूल बस की चपेट मे आकर वृद्ध की मौत का मामला मृतक के परिजनों के तहरीर पर डीपीएस स्कूल के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 24 Dec 2023• अपडेट 24 Dec 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
निजी स्कूल बस की चपेट मे आकर वृद्ध की मौत का मामला मृतक के परिजनों के तहरीर पर डीपीएस स्कूल के चालक के खिलाफ…

निजी स्कूल बस की चपेट मे आकर वृद्ध की मौत का मामला

मृतक के परिजनों के तहरीर पर डीपीएस स्कूल के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में ठेला सवार वृद्ध को टक्कर लगने से मौत।

ठेला लेकर नेहरूपुर चुंगी की तरफ जा रहा था वृद्ध

आपके लिए संबंधित खबरें

बुलंदशहर की तरफ से आ रही थी तेज रफ्तार निजी स्कूल बस के चालक ने मारी थी टक्कर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

खुरजा। खुरजा नगर कोतवाली क्षेत्र के पुराना हाईवे स्थित नेहरूपुर चुंगी के समीप निजी स्कूल की बस द्वारा रेहड़ी लेकर जा रहे वृद्ध को पीछे से टक्कर मारकर रौंदने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर कोतवाली खुर्जा पुलिस ने डीपीएस स्कूल के बस चालक के खिलाफ गैरइरद्तान हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक हादसे के बाद फरार हो गया था।

खुरजा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेहरुपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कालीचरण रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। तीन दिन पूर्व सुबह के वक्त कालीचरण अपनी रेहड़ी लेकर चुंगी की तरफ जा रहा था। इस दौरान हाईवे स्थित नेहरुपुर चुंगी के समीप एक निजी स्कूल की एक बस ने रेहड़ी चालक को पीछे से टक्कर मारकर रौंद दिया था। सड़क हादसे में घायल कालीचरण को लेकर लोग खुर्जा के जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहा उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड दिया। वृद्ध की अचानक हुई मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ था। अब मामले में खुर्जा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की वृद्धा पत्नी सुनीता की तहरीर पर डीपीएस पब्लिक स्कूल के बस चालक के खिलाफ खुर्जा पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी चालक हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है। खुर्जा कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की तस्दीक की है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *