Breaking News
नहर में दिखी डॉल्फिन मछली, ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो हो रहा वायरल।
1 मिनट में पढ़ें
प्रतापगढ़। नहर में दिखी डॉल्फिन मछली, ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो हो रहा वायरल। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र…
प्रतापगढ़।
नहर में दिखी डॉल्फिन मछली, ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो हो रहा वायरल।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र के लीलापुर थाना अंतर्गत गहरी मोड़ के पास नहर में डॉल्फिन मछली देखी गई। कुछ ग्रामीणों ने जाल डालकर डॉल्फिन मछली को पकड़कर नहर से बाहर निकाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार डॉल्फिन मछली का वजन लगभग 50 किलो बताया जा रहा है। मछली को लेकर लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा होती रही। क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनों ने जिला प्रशासन, वन विभाग और नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से इसका संज्ञान लेकर पकड़ी गई डॉल्फिन मछली के सुरक्षित संरक्षण किए जाने की बात कही।
रमेश श्रीवास्तव
आपके लिए संबंधित खबरें
💬 0 टिप्पणियाँ




टिप्पणियाँ
0