Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेशटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश
विज्ञापन
Home » नगर निकाय चुनाव का 14 दिसंबर के बाद होगा ऐलान,कड़ाके की ठंड में होगा मतदान,जानें क्यों करना होगा इंतजार
Breaking News

नगर निकाय चुनाव का 14 दिसंबर के बाद होगा ऐलान,कड़ाके की ठंड में होगा मतदान,जानें क्यों करना होगा इंतजार

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 07 Dec 2022• अपडेट 07 Dec 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
लखनऊ। नगर निकाय चुनाव के दावेदारों को चुनाव का अभी और इंतजार करना होगा।निर्वाचन आयोग के 14 दिसंबर के बाद चुनाव का ऐलान करने…

लखनऊ।
नगर निकाय चुनाव के दावेदारों को चुनाव का अभी और इंतजार करना होगा।निर्वाचन आयोग के 14 दिसंबर के बाद चुनाव का ऐलान करने की उम्मीद है।पहले यह उम्मीद थी कि तीन सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के अगले दिन 9 दिसंबर को चुनाव का ऐलान हो सकता है,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा,क्योंकि नगर निकाय चुनाव का आरक्षण काफी देरी से जारी किया गया है।जिससे चुनाव का ऐलान भी देरी से होगा।
13 और 14 दिसंबर को शुरू होगा आपत्तियों का निस्तारण
उत्तर प्रदेश की 17 नगर निगम के मेयर 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के अध्यक्ष चेयरमैन का आरक्षण 5 दिसंबर को जारी किया गया था।आरक्षण की आपत्तियों को 12 दिसंबर की शाम तक शासन ने मांगा है। 12 दिसंबर को आरक्षण की आपत्ति आने के बाद 13 और 14 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण होगा। जिससे नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 14 दिसंबर के बाद ही लगने की उम्मीद है। इससे चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह से 15 जनवरी तक संपन्न होने की उम्मीद है।बता दें कि इस दौरान कड़ाके की ठंड और कोहरा होता है।मतदाताओं को कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच मतदान करना होगा।नगर निकाय चुनाव का कार्यकाल अधिकांश निकाय में 5 जनवरी और कुछ में 8 जनवरी तक है।
27 अक्टूबर को हुआ था चुनाव का ऐलान

2017 में निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव का ऐलान 27 अक्टूबर को कर दिया था।नवंबर में मतदान के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में मतगणना हो गई थी,लेकिन इस बार अधिसूचना नहीं जारी हुई है। चुनाव लगातर आगे बढ़ता जा रहा है।जिससे चुनाव भी देरी से होगा।

उपचुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा,रामपुर शहर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव का मतदान पाच दिसंबर को हो गया है।आठ दिसंबर को मतगणना होगी।तीनों उपचुनाव के परिणाम पर सबकी निगाह लगी है।आठ दिसंबर ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी मतगणना होगी।

आपके लिए संबंधित खबरें

हमारे संवाददाता रमेश श्रीवास्तव

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *