Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा•छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीटशिमला में बढ़ते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, 77 करोड़ का आपदा प्रबंधन योजना फाइलों में फँसा•छह राज्यों में नए राज्यपाल, कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला, राहुल गांधी की याचिका में खामियां•छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट
विज्ञापन
Home » दूसरे के नाम गोल्डन कार्ड जारी होने पर न घबराएँ
Breaking News

दूसरे के नाम गोल्डन कार्ड जारी होने पर न घबराएँ

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 04 Aug 2021• अपडेट 04 Aug 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
दूसरे के नाम गोल्डन कार्ड जारी होने पर न घबराए -शिकायत दर्ज कराएँ *अलीगढ़, 04 अगस्त – 2021।* आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना…

दूसरे के नाम गोल्डन कार्ड जारी होने पर न घबराए
-शिकायत दर्ज कराएँ

*अलीगढ़, 04 अगस्त – 2021।*

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आपके नाम का आयुष्मान कार्ड ( गोल्डन कार्ड) यदि किसी कारणवश और किसी के नाम जारी हो गया है तो चिंता की जरूरत नहीं है । यदि आपके पास योजना से प्राप्त कोई प्रामाणिक दस्तावेज उपलब्ध हैं , जैसे कि प्रधानमंत्री का पत्र या प्लास्टिक कार्ड तो अपनी शिकायत टोल फ्री नं. 180018004444 या 14555 पर दर्ज करा सकते हैं । इसके अतिरिक्त योजना से सम्बन्धित दस्तावेज लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात डिस्ट्रिक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (डीआईयू) टीम के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं । सम्बन्धित मामले की जांच के पश्चात्‌ शिकायत कर दी जाएगी जिसके उपरांत लाभार्थी सूचीबद्ध चिकित्सालय या जन सुविधा केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है ।
इस सम्बन्ध में स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटिग्रेटेड सर्विसेज (सचिस) के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र कुमार का कहना है कि योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सचिस द्वारा संचालित टोल फ्री नम्बर 180018004444 पर संपर्क किया जा सकता है । इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह योजना पूर्णतः पात्रता पर आधारित है, जिसकी सूची वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार की गयी है । पात्र परिवारों के लाभार्थी की अनुबंधित अस्पतालों में पहचान सुनिश्चित होने के पश्चात्‌ पांच लाख तक का नि:शुल्क चिकित्सा लाभ प्राप्त कर सकते हैं । लाभार्थी किसी भी अनुबंधित सरकारी अथवा निजी (प्राइवेट) अस्पताल में अपना आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र ले जाकर अपनी पहचान एवं पात्रता सुनिश्चित कर सकता है । कोई भी लाभार्थी www.mera.pmjay.gov.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकता है ।

सूचीबध्द अस्पतालों की जानकारी चाहिए तो फोन उठाइए :
आयुष्मान भारत योजना से सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर- 180018004444 अथवा 14555 पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती है । एंड्राइड फ़ोन पर उपलब्ध ऐप आयुष्मान सारथी के माध्यम से भी यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है । सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची हर जिले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आशा कार्यकर्ता के पास उपलब्ध हैं, वहां से भी यह जानकारी ली जा सकती है ।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *