Skip to content
Saturday, 17 October 2026|India
17 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्धगोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
Home » टीबी रोगी कोरोना से बचने को बरतें खास सावधानी: जिला क्षय रोग अधिकारी
Breaking News

टीबी रोगी कोरोना से बचने को बरतें खास सावधानी: जिला क्षय रोग अधिकारी

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 May 2021• अपडेट 11 May 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़, 11 मई 2021 ।   कोरोना के दौर में सभी को सतर्कता बरतनी जरूरी है, लेकिन टीबी (क्षय रोग) के रोगियों को अतिरिक्त…

अलीगढ़, 11 मई 2021 ।

 

कोरोना के दौर में सभी को सतर्कता बरतनी जरूरी है, लेकिन टीबी (क्षय रोग) के रोगियों को अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है । विशेषकर उन मरीजों को जो पहले से फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे हैं । यह कहना है जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम भास्कर का ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

जिला क्षय रोग‌ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है । इसलिए टीबी मरीजों में संक्रमण का खतरा अन्य मरीजों से कई गुना ज्यादा होता है । जरूरी है कि मरीज बहुत आवश्यक हो, तभी घर से बाहर निकले ‌। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करें ‌। टीबी का मरीज एक बार खांसने पर लगभग 30 हजार टीबी बैक्टीरिया हवा में छोड़ता है। अगर वह कोरोना संक्रमित हो गया तो संक्रमण बड़े स्तर पर फैल सकता है । किसी भी संक्रमण को रोकने के लिए मास्क का उपयोग जरूरी होता है ।

 

जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अभी भी लगभग 4283 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है । टीबी के मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से कम होती है इसलिए ऐसे समय मे टीबी मरीज घर से बाहर न निकले और जब निकलें तो हमेशा मास्क पहने रहे । इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी क्षय रोग विभाग के कर्मियों को निर्देशित किया है कि अन्य जनपद अथवा अन्य किसी राज्य के टीबी मरीज जो अलीगढ़ में किसी कारण फसे हुए हैं उन्हें दवा व इलाज की कोई कमी नही होने दी जाएगी । इसकी समीक्षा सप्ताहिक स्तर पर जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा की जा रही है, क्षय रोगी दवाओं की कोई भी किल्लत जनपद में नही है, भरपूर मात्रा में दवा उपलब्ध है ।

इसके अलावा जिला टीबी एचआईवी समन्वयक नईम अहमद ने बताया कि जनपद में समस्त एमडीआर मरीजों को फ़ोन से संपर्क किया जा रहा है और दवा आदि न होने पर उनको दवा भी नजदीकी टीबी यूनिट से पहुंचाई जा रही है।

 

ऐसे पहने मास्क:

=मास्को इस तरह पहने की नाक और मुंह ढके रहे।

=मास्को इस्तेमाल करने के बाद बाहर की तरफ से न छुएं ‌।

=सर्जिकल मास्क एक बार से ज्यादा प्रयोग ना करें ‌।

=कपड़े के मास्क को अच्छी तरह धोने के बाद ही इस्तेमाल करें ।

=मास्क को कभी उल्टा इस्तेमाल ना करें ।

 

टीबी मरीजों की हो रही जांच:

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीबी मरीजों की अनिवार्य रूप से कोविड-19 की जांच की जा रही है । क्षय रोग विभाग जिले में पूरी तत्परता से टीबी मरीजों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहा है ।

 

टीबी और कोरोना से बचाव करेगा मास्क:

खांसने और सीखने से संपर्क में आने से टीबी और कोरोना के फैलने का खतरा है । इसलिए हम अगर मास्क लगाते हैं तो वह दोनों से हमारी रक्षा करता है । जिला सर्विलांस अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर अनुपम भास्कर का कहना है कि इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इन हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं-

 

कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर- 011-23978046,

टीबी हेल्पलाइन नंबर- 1800-11-6666

जनपद अलीगढ़ में टीबी हेल्पलाइन नंबर- 9319106501

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *