Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेशटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हैंडलर का पर्दाफाश, पिस्तौल बरामद•सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश
विज्ञापन
Home » घबराए नहीं, नियमित दवा लेने से दूर होगी टीबी
Breaking News

घबराए नहीं, नियमित दवा लेने से दूर होगी टीबी

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 25 Mar 2021• अपडेट 25 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़ 25 मार्च 2021 ।   जनपद अलीगढ़ में क्षय रोग अभियान में क्षय रोगियों के मरीजों का इलाज किया जा रहा है ।…

अलीगढ़ 25 मार्च 2021 ।

 

जनपद अलीगढ़ में क्षय रोग अभियान में क्षय रोगियों के मरीजों का इलाज किया जा रहा है । यदि आपको कुछ दिनों से खांसी आ रही है, भूूख नहीं लग रही और आपका वजन भी लगातार कम हो रहा है, 15 दिन से बुखार आ रहा है तो आपको तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए । क्योंकि यह लक्षण टीबी क्षय रोग के हो सकते है, टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो बीमार व्यक्ति से हवा के द्वारा सेहतमंंद लोगों में भी फैल सकती है । टीबी अब भले ही लाइलाज न हो लेकिन लोगों में जागरूकता के अभाव में तथा नियमित इलाज नहीं लेने से इस बीमारी से देश में एमडीआर मरीजों का इजाफा हो रहा है ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम भास्कर ने बताया कि खांसी देखने में आम है लेकिन लगातार 2 हफ्ते से अधिक है तो सावधान रहें । यह एक ऐसा संक्रामक रोग है, जो माइक्रोबैक्टेरियम ट्यूबरक्लोई नामक बैक्टीरिया की वजह से होता है । यह बैक्टीरिया शरीर के किसी भी अंगों में प्रवेश कर उसे रोग ग्रसित कर सकता है । उन्होंने बताया कि 21 दिनों से अधिक खांसी टीबी हो सकती है । सरकार की ओर से टीबी पीड़ितों की जांच व उनका इलाज निःशुल्क होता हैै ।

 

टीबी के मरीजों में आई कमी:

 

डीटीओ ने बताया कि जिले में वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2020 में टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आई है, वर्ष 2019 में जिले में टीबी के कुल 15157 मरीज थे, जो कि वर्ष 2020 में घटकर मात्र 9828 रह गए ।

 

अभियान के दौरान मिले 233 मरीज:

जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने बताया की 2 जनवरी से 12 जनवरी के मध्य चलाए गए सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के दौरान कुल 2529 लोगों के बलगम की जांच की गई जिसमें से 233 लोग टीबी से ग्रसित पाए गए हैं इन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *