Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटनभोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन
विज्ञापन
Home » घबराए नहीं, नियमित दवा लेने से दूर होगी टीबी
Breaking News

घबराए नहीं, नियमित दवा लेने से दूर होगी टीबी

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 25 Mar 2021• अपडेट 25 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़ 25 मार्च 2021 ।   जनपद अलीगढ़ में क्षय रोग अभियान में क्षय रोगियों के मरीजों का इलाज किया जा रहा है ।…

अलीगढ़ 25 मार्च 2021 ।

 

जनपद अलीगढ़ में क्षय रोग अभियान में क्षय रोगियों के मरीजों का इलाज किया जा रहा है । यदि आपको कुछ दिनों से खांसी आ रही है, भूूख नहीं लग रही और आपका वजन भी लगातार कम हो रहा है, 15 दिन से बुखार आ रहा है तो आपको तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए । क्योंकि यह लक्षण टीबी क्षय रोग के हो सकते है, टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो बीमार व्यक्ति से हवा के द्वारा सेहतमंंद लोगों में भी फैल सकती है । टीबी अब भले ही लाइलाज न हो लेकिन लोगों में जागरूकता के अभाव में तथा नियमित इलाज नहीं लेने से इस बीमारी से देश में एमडीआर मरीजों का इजाफा हो रहा है ।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम भास्कर ने बताया कि खांसी देखने में आम है लेकिन लगातार 2 हफ्ते से अधिक है तो सावधान रहें । यह एक ऐसा संक्रामक रोग है, जो माइक्रोबैक्टेरियम ट्यूबरक्लोई नामक बैक्टीरिया की वजह से होता है । यह बैक्टीरिया शरीर के किसी भी अंगों में प्रवेश कर उसे रोग ग्रसित कर सकता है । उन्होंने बताया कि 21 दिनों से अधिक खांसी टीबी हो सकती है । सरकार की ओर से टीबी पीड़ितों की जांच व उनका इलाज निःशुल्क होता हैै ।

 

टीबी के मरीजों में आई कमी:

 

डीटीओ ने बताया कि जिले में वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2020 में टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आई है, वर्ष 2019 में जिले में टीबी के कुल 15157 मरीज थे, जो कि वर्ष 2020 में घटकर मात्र 9828 रह गए ।

 

अभियान के दौरान मिले 233 मरीज:

जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने बताया की 2 जनवरी से 12 जनवरी के मध्य चलाए गए सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के दौरान कुल 2529 लोगों के बलगम की जांच की गई जिसमें से 233 लोग टीबी से ग्रसित पाए गए हैं इन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *