Skip to content
Thursday, 15 October 2026|India
15 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरीमुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी•गुरुग्राम में गौ तस्कर शाहिद की मुठभेड़ में मौत, दो आरोपी फरार•नोएडा में बदलते मौसम का अलर्ट: तेज हवाएँ और हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना•परविंदर सिंह झोटा मर्डर के विरोध में पंजाब बंद, लद्दाख में 3350 करोड़ के पाँच प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 14 मौतें, अधिकांश बच्चे•सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर चुनाव आयोग को अल्टीमेटम दिया, रिकॉर्ड खोने पर कड़ी नाराजगी•बिहार के राघोपुर में बाढ़ के बाद नौका दुर्घटना: 25 से अधिक मौतें, 76 गांव जलमग्न•हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी
विज्ञापन
Home » ग्रेटर नोएडा : जसवंत सैनी और डॉ.महेश शर्मा ने किया ईवी इंडिया एक्सपो का उद्घाटन, 200 कंपनियों ने पेश किए वाहन
Breaking News

ग्रेटर नोएडा : जसवंत सैनी और डॉ.महेश शर्मा ने किया ईवी इंडिया एक्सपो का उद्घाटन, 200 कंपनियों ने पेश किए वाहन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Sep 2023• अपडेट 16 Sep 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
ग्रेटर नोएडा : जसवंत सैनी और डॉ.महेश शर्मा ने किया ईवी इंडिया एक्सपो का उद्घाटन, 200 कंपनियों ने पेश किए वाहन – ग्रेटर नोएडा…

ग्रेटर नोएडा : जसवंत सैनी और डॉ.महेश शर्मा ने किया ईवी इंडिया एक्सपो का उद्घाटन, 200 कंपनियों ने पेश किए वाहन –

ग्रेटर नोएडा : इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में गुरुवार को तीन दिवसीय ईवी इंडिया एक्सपो का आगाज हुआ। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड वाहन, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, एक्सेसरीज, बैटरी मैनेजमेंट और स्टोरेज सिस्टम समेत उत्पाद प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार में मंत्री जसवंत सैनी और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया।

ईवी इंडिया एक्सपो में क्या-क्या आया

यह आयोजन ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया एंड इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज द्वारा किया जा रहा। प्रदर्शनी में टाटा मोर्ट्स, जैन मोबिलिटी, ई-बाइक गो बाय एसीईआर, क्वांटम एनर्जी, याकुजा ई-बाइक, मंत्रा ई-बाइक, जेएचईवी ऑटो, गो इजी स्मार्ट के अलावा बैटरी मैनेजमेन्ट, स्टोरेज सिस्टम, चार्जिंग उपकरणों, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिवाइस, सॉफ्टवेयर आदि शामिल हैं।

आपके लिए संबंधित खबरें

फरवरी 2023 तक चार लाख वाहन पंजीकृत

मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश सरकार ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है। फरवरी 2023 तक प्रदेश में करीब चार लाख वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज के डायरेक्टर स्वदेश कुमार का कहना है कि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग नया कारोबार है।

रिमोट से होगी बाइक कंट्रोल

ईवी एक्सपो में कई तकनीकों पर आधारित स्कूटी भी पेश की गईं। कम खर्च पर ज्यादा चलने वाली इन स्कूटी को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे। वेग ऑटो मोबाइल द्वारा तैयार स्कूटी 10 रुपए की बिजली में 100 किलोमीटर तक सफर करा सकेगी। कुछ बाइक ऐसी हैं, जिन्हें रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। इससे चोरी होने का खतरा कम रहेगा। कुछ ई रिक्शा सवारी के साथ साथ भारी सामान उठाने में भी सक्षम होंगे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *