Skip to content
Saturday, 17 October 2026|India
17 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्धगोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
Home » गेटवे में धूमधाम के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस
Breaking News

गेटवे में धूमधाम के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Aug 2023• अपडेट 16 Aug 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गेटवे में धूमधाम के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस – प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में देश को बताया सर्वोपरि, सभी…

गेटवे में धूमधाम के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

– प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में देश को बताया सर्वोपरि, सभी से मिलजुलकर देशहित में कार्य करने का किया आहवान

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ व 77 वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारम्भ स्कूल के प्रबन्धक कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अमित चौहान, प्रबंधन समिति सदस्य करम सिंह व समाजसेवी नीरज द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में व देशभक्ति गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसमें गांधी जी की दांडी यात्रा की ग्यारह मूर्ति मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। गेटवे के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कव्वाली ने खूब प्रशंसा बटोरी। स्कूल के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले वीर क्रान्तिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियो व वीर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कहा कि देश से बढ़कर कोई जाति, कोई धर्म, कोई मजहब नहीं होता, सभी बच्चे मिलकर देश को विश्व गुरू बनाने की दिशा में कार्य करे। बच्चे अच्छी बातों को अपनाये और मिलजुलकर देशहित में कार्य करें। बागपत के सांसद डा सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा का स्कूल के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व स्कूल के बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे बागपत के सांसद ने स्कूल के बच्चों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभाराज, रवि, नदीम अहमद, सहरीन, प्रियांक, गोविंद, सानिया, अंजू, टीना, रीना, नुशरत, रिया, रेनू, आशी, सुजाता, म्यूजिक टीचर चक्षु सहित अनेकों बच्चे, अतिथि व स्कूल का स्टॉफ उपस्थित था।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *