Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारीदिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारी
विज्ञापन
Home » गुड फ्राइडे पर जनपद बागपत के चर्चाे में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं
Breaking News

गुड फ्राइडे पर जनपद बागपत के चर्चाे में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 15 Apr 2022• अपडेट 15 Apr 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गुड फ्राइडे पर जनपद बागपत के चर्चाे में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं   – ललियाना, रटौल, बाघु, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के चर्चों में गुड़…

गुड फ्राइडे पर जनपद बागपत के चर्चाे में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं

 

– ललियाना, रटौल, बाघु, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के चर्चों में गुड़ फ्राइडे पर प्रभु ईसा मसीह को किया गया याद

 

आपके लिए संबंधित खबरें

– परमेश्वर के पुत्र ईसा मसीह ने सम्पूर्ण जीवन विश्व कल्याण और मानव कल्याण के लिए कार्य किया – फादर एल्बर्ट

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

गुड़ फ्राइडे पर जनपद बागपत के रटौल, ललियाना, बाघु, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा आदि स्थानों पर बने चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, अपने पापों के लिए परमेश्वर और उनके पुत्र ईसा मसीह से क्षमा मांगी और विश्व शांति के साथ-साथ देश की खुशहाली, उन्नति और तरक्की के लिए प्रार्थना की। बागपत के ललियाना में स्थित सेंट जोसेफ चर्च के फादर एल्बर्ट ने बताया कि परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह ने सम्पूर्ण जीवन विश्व के कल्याण के लिए कार्य किया और मानव की भलाई के लिए लोगों को मानवता, भाईचारे, एकता, अहिंसा और शांति का उपदेश देते रहे। लोगों में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इजरायल के आस-पास के क्षेत्र के धर्मगुरुओं ने षड़यंत्र रचकर ईसा मसीह को मानवता का शत्रु घोषित कर दिया और राजद्रोह का आरोप लगा कर मृत्यु दंड देने का फरमान जारी कर दिया। यीशु मसीह को बंदी बना लिया गया और अनेकों तरीकों से शारीरिक यातनाएं दी गई। आखिर में शाम को उनके शरीर को कीलों से ठोकते हुए क्रॉस पर लटका दिया गया। इसी दिन को ईसाई समुदाय के लोग गुड फ्राइडे, होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे आदि नामो से पुकारते है और इस दिन को शोक दिवस के रूप में मनाते है। बताया कि ईसा मसीह ने सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए कार्य किया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अच्छे और नेक कार्य करने चाहिए और सभी के कल्याण की कामना करनी चाहिए। प्रार्थना सभा में संत जोसेफ हाई स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर गीतांजल, सिस्टर लता, सिस्टर शान्ति, सिस्टर एनी, मारकुस, जॉन मिंज, मास्टर विनोद, प्रदीप, पियूष, गोदलिबा, लिजी, ज्योति, किशनपाल, तेजपाल, पालू सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *