Skip to content
Friday, 13 November 2026|India
13 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
जैसलमेर के रूपसी गांव में डिग्गी में डूबे चार बच्चों की मौत, परिवार में शोक की लहर•बाराबंकी में ट्रेन हादसे में मां और तीन बेटियों की मौत, चौथी बेटी बची•छठ पूजा से पहले दिल्ली में यमुना की मरी मछलियों पर राजनीतिक टकराव•मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: इंफाल‑उखरुल रोड पर दो गाड़ियों पर फायरिंग, मां‑बेटे सहित 4 की मौत•छठ पूजा के दौरान यमुना में मृत मछलियों पर AAP‑BJP के बीच तीखा टकराव•द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एसयूवी‑ट्रक टक्कर में एक की मौत•कन्नौज में कांग्रेस नेता के घर पर बुलडोजर कार्रवाई: वकील अनुज मर्डर केस की नई मोड़•इंदौर अभी भी स्वच्छता में नंबर वन है‑ मेयर ने कहा स्कोर शीट जारी होने देंजैसलमेर के रूपसी गांव में डिग्गी में डूबे चार बच्चों की मौत, परिवार में शोक की लहर•बाराबंकी में ट्रेन हादसे में मां और तीन बेटियों की मौत, चौथी बेटी बची•छठ पूजा से पहले दिल्ली में यमुना की मरी मछलियों पर राजनीतिक टकराव•मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: इंफाल‑उखरुल रोड पर दो गाड़ियों पर फायरिंग, मां‑बेटे सहित 4 की मौत•छठ पूजा के दौरान यमुना में मृत मछलियों पर AAP‑BJP के बीच तीखा टकराव•द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एसयूवी‑ट्रक टक्कर में एक की मौत•कन्नौज में कांग्रेस नेता के घर पर बुलडोजर कार्रवाई: वकील अनुज मर्डर केस की नई मोड़•इंदौर अभी भी स्वच्छता में नंबर वन है‑ मेयर ने कहा स्कोर शीट जारी होने दें
विज्ञापन
Home »  गयाउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहनेवाले SSB जवान ने AK 47 से गोली मार कर की खुदकुशी!
Uncategorized

 गयाउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहनेवाले SSB जवान ने AK 47 से गोली मार कर की खुदकुशी!

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 12 May 2020• अपडेट 12 May 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गया : बिहार के गया जिले से बड़ी खबर है. जिले के गुरपा ओपी के एसएसबी के 29वीं के जवान ने खुद को गोली…

गया : बिहार के गया जिले से बड़ी खबर है. जिले के गुरपा ओपी के एसएसबी के 29वीं के जवान ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली. जवान ने खुदकुशी क्यों की? इस संबंध में कोई भी आला अधिकारी कुछ भी बोलने से अभी इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.जानकारी के मुताबिक, जिले के गुरपा ओपी क्षेत्र के एसएसबी के 29वीं वाहिनी के डेल्टा कंपनी में पदस्थापित जवान ललित भारती ने मंगलवार की दोपहर करीब 12-साढ़े 12 बजे अपने कैंप में ही एके 47 से गोली मार ली. गोली जवान के सीने को पार करते हुए पीठ की ओर से निकल गयी. गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए तुरंत फतेहपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर कर दिया गया. एसएसबी जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहनेवाले ललित भाटी के रूप में की गयी है.
गया स्थित जेपीएन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने बताया कि घायल जवान के हर्ट में गोली लगी थी. गोली सीने को पार करते हुए पीठ से बाहर निकल गयी थी. जेपीएन हॉस्पिटल आने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था. एसएसबी जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए जेपीएन अस्पताल से मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

एसएसबी जवान को गोली लगने की सूचना मिलने पर वजीरगंज कैंप के डीएसपी धूरन मंडल, एसएसबी के अधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे. घायल जवान को गोली कैसे लगी? इसकी जानकारी एसएसबी के अधिकारियों ने देने से फिलहाल इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जवान ने अपने ही एके 47 से खुद को गोली मार ली है.

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *