Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा । जन जागरण रैली आयोजित होने से पॉटरी नगरी जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
Breaking News

खुर्जा । जन जागरण रैली आयोजित होने से पॉटरी नगरी जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 13 Jan 2021• अपडेट 13 Jan 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर । खुर्जा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से बुधवार को खुर्जा के नई तहसील से जन जागरण रैली आयोजित की गई…

बुलंदशहर । खुर्जा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से बुधवार को खुर्जा के नई तहसील से जन जागरण रैली आयोजित की गई जो शहर के तहसील से चलकर अस्पताल रोड होते हुए जेवर अड्डे, बस अड्डा, मुंडाखेड़ा चौराहा, नेहरु पुर चौराहा, होते हुए सुभाष रोड, ककराला से दाताराम चौक होते हुए सिटी स्टेशन रोड से राजीव बंसल की गली होते हुए कबाड़ी बाजार चौराहा, गांधी रोड होते हुए जेवर अड्डे चौराहे से पंचवटी पर समाप्त हुई जिसमें लगभग 500 लोगों ने मोटरसाइकिल पर झंडे लगाकर जय श्रीराम के नारे लगाते रहे वह लगभग 30,35 फोर व्हीलर पर भी झंडे लगाकर जय श्री राम के नारे लगते दिखाई दिए, । और लोगों को मंदिर निर्माण के विषय में बताया गया. साथ ही अयोध्या में बनने वाली मंदिर के लिए योगदान करने की अपील की गई. इस दौरान कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाते रहे.
लोगों को बताई गई राम मंदिर निर्माण के लिए हुए संघर्ष की कहानी

इस रैली के दौरान लोगों को राम मंदिर निर्माम के लिए 492 सालों तक चले संघर्ष और अतीत में दिए गए 4 लाख राम भक्तों के बलिदान के बारे में लोगों को बताया गया. लोगों को बताया गया कि, लगभग 36 वर्षों के दो सूत्र अभियानों के फल स्वरूप संपूर्ण समाज ने लिंग, जाति, वर्ग, भाषा, संप्रदाय व क्षेत्र आदि वेदों के ऊपर उठकर एकता एकांत भाव से श्रीराम के लिए त्याग और बलिदान दिया. जिसके बाद 1989 में श्रीराम जन्मभूमि का शिलान्यास संतों की उपस्थिति में अनुसूचित समाज के श्रीकामेश्वर चौपाल ने किया.
अधिग्रहित भूमि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ को सौंपी

बता दें कि भारत सरकार ने 5 फरवरी 2020 को श्रीराम मंदिर तिर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट का गठन किया. अधिग्रहित 70 एकड़ भूमि श्रीराम जन्मभूमि तिर्थ को सौंप दी. 25 मार्च 2020 को रामलला तिरपाल के मंदिर से अपने स्थान पर विराजमान हुए. 5 अगस्त 2020 को संकल्प सिद्ध का वह अलौकिक मुहूर्त उपस्थित हुआ. जब आचार्य, संतों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक मोहन भागवत के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि-पूजन कर मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया.।
इस जन जागरण रैली को एसडीएम लवी त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार ने एसएसआई संदीप कुमार के साथ भारी पुलिस फोर्स को लेकर स्वयं रैली की मॉनिटरिंग की और जगह-जगह ट्रैफिक रोककर रैली को शांतिपूर्ण ढंग से पंचवटी पहुंचवाया ।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *