Skip to content
Tuesday, 10 November 2026|India
10 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
धौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में लाठी-डंडे और फायरिंग, कई घायल•यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए चार राज्यों से एक्शन प्लान मांगा•लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस का 40 फीट खाई में गिरना: 2 की मौत, 40 से अधिक घायल•मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर फॉल्स सीलिंग गिरने से एक व्यक्ति घायल•दिवाली के जश्न में देशभर में कई आग के हादसे: दिल्ली, गाजियाबाद, ठाणे और अन्य शहरों में धधके कई ठिकाने•जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार•अमित शाह ने गांधीनगर में 1,024 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कियाधौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में लाठी-डंडे और फायरिंग, कई घायल•यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए चार राज्यों से एक्शन प्लान मांगा•लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस का 40 फीट खाई में गिरना: 2 की मौत, 40 से अधिक घायल•मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर फॉल्स सीलिंग गिरने से एक व्यक्ति घायल•दिवाली के जश्न में देशभर में कई आग के हादसे: दिल्ली, गाजियाबाद, ठाणे और अन्य शहरों में धधके कई ठिकाने•जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार•अमित शाह ने गांधीनगर में 1,024 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
विज्ञापन
Home » खुर्जा श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चैत्रमास नवरात्रि महोत्सव बुधवार से पूरी धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ। हुई मां शैलपुत्री की पूजा।
Breaking News

खुर्जा श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चैत्रमास नवरात्रि महोत्सव बुधवार से पूरी धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ। हुई मां शैलपुत्री की पूजा।

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 22 Mar 2023• अपडेट 22 Mar 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर पुराना जीटी रोड खुर्जा पर श्री चैत्रमास नवरात्रि महोत्सव बुधवार से पूरी धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ महोत्सव…

खुर्जा श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर पुराना जीटी रोड खुर्जा पर श्री चैत्रमास नवरात्रि महोत्सव बुधवार से पूरी धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ महोत्सव के प्रथम दिन माता रानी की पूजा अर्चना शैलपुत्री के रूप में की गई जिन्हें सफेद रंग की पोशाक धारण कराकर देसी घी का भोग लगाया गया मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नंदकिशोर शर्मा ने बताया की माता शैलपुत्री का वाहन बैल होता है उन्होंने बताया कि मां दुर्गा को सर्वप्रथम शैलपुत्री के रूप में पूजा जाता है। हिमालय के वहां पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण उनका नामकरण हुआ शैलपुत्री। इनका वाहन वृषभ है, इसलिए यह देवी वृषारूढ़ा के नाम से भी जानी जाती हैं। इस देवी ने दाएं हाथ में त्रिशूल धारण कर रखा है और बाएं हाथ में कमल सुशोभित है। यही देवी प्रथम दुर्गा हैं। ये ही सती के नाम से भी जानी जाती हैं। उनकी एक मार्मिक कहानी है।  एक बार जब प्रजापति ने यज्ञ किया तो इसमें सारे देवताओं को निमंत्रित किया, भगवान शंकर को नहीं। सती यज्ञ में जाने के लिए विकल हो उठीं। शंकरजी ने कहा कि सारे देवताओं को निमंत्रित किया गया है, उन्हें नहीं। ऐसे में वहां जाना उचित नहीं है। सती का प्रबल आग्रह देखकर शंकरजी ने उन्हें यज्ञ में जाने की अनुमति दे दी। सती जब घर पहुंचीं तो सिर्फ मां ने ही उन्हें स्नेह दिया। बहनों की बातों में व्यंग्य और उपहास के भाव थे। भगवान शंकर के प्रति भी तिरस्कार का भाव है। दक्ष ने भी उनके प्रति अपमानजनक वचन कहे। इससे सती को क्लेश पहुंचा।  वे अपने पति का यह अपमान न सह सकीं और योगाग्नि द्वारा अपने को जलाकर भस्म कर लिया। इस दारुण दुःख से व्यथित होकर शंकर भगवान ने उस यज्ञ का विध्वंस करा दिया। यही सती अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्मीं और शैलपुत्री कहलाईं। पार्वती और हेमवती भी इसी देवी के अन्य नाम हैं। शैलपुत्री का विवाह भी भगवान शंकर से हुआ। शैलपुत्री शिवजी की अर्द्धांगिनी बनीं।  मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि श्री चैत्र मास नवरात्र महोत्सव की मंदिर में तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं कमेटी द्वारा पूर्ण व्यवस्था की जा रही है कि मंदिर में पहुंचने वाले किसी भी भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ने हो उन्होंने बताया कि मंदिर के पट पूरे दिन भक्तों के दर्शनों के लिए खुले रहेंगे दोपहर को महिला संकीर्तन व शाम को संकीर्तन मंडली अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगी व्यवस्थाओं में प्रधान संजय वर्मा उप प्रधान देवेश कौशिक आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल सह सचिव निमिष कुमार गर्ग सजल वर्मा कोषाध्यक्ष अजय कुमार एडवोकेट के अलावा महेश भार्गव राकेश बंसल विकास वर्मा राजकुमार गिरी धर्मेंद्र सिंह प्रमोद वर्मा तिलोकचंद डॉ राकेश शर्मा कुलदीप शर्मा योगेंद्र गुप्ता प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *