Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासासांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Home » खुर्जा रूट पर भी चलेगी रैपिड रेल, अलग से स्टेशन बनाने की नहीं होगी जरूरत
Breaking News

खुर्जा रूट पर भी चलेगी रैपिड रेल, अलग से स्टेशन बनाने की नहीं होगी जरूरत

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 31 Oct 2021• अपडेट 31 Oct 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गाजियाबाद-हापुड़-खुर्जा मार्ग पर भविष्य में चलने वाली रैपिड रेल गाजियाबाद स्टेशन से ही चलेगी। इस रूट के लिए अलग से स्टेशन की आवश्यकता नहीं…

गाजियाबाद-हापुड़-खुर्जा मार्ग पर भविष्य में चलने वाली रैपिड रेल गाजियाबाद स्टेशन से ही चलेगी। इस रूट के लिए अलग से स्टेशन की आवश्यकता नहीं होगी। मेरठ तिराहे स्थित स्टेशन पर अभी से ही ज्यादा प्लैटफॉर्म और रेल ट्रैक बिछाए जाएंगे। मेरठ तिराहे पर 26 मीटर की ऊंचाई पर स्टेशन होगा। इस कॉरिडोर का यह तीन मंजिला स्टेशन होगा।

इस समय रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर काम चल रहा है। इसके अलावा दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-अलवर मार्ग पर भी काम शुरू होगा। इसके बाद भविष्य में अन्य कॉरिडोर पर काम शुरू किया जाएगा। इनमें गाजियाबाद-हापुड़-बुलदंशहर-खुर्जा कॉरिडोर भी शामिल हैं। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) इस कॉरिडोर को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद स्टेशन का निर्माण करा रहा है। यानी की खुर्जा रूट पर चलने वाली रैपिड रेल के लिए अलग से स्टेशन बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रैपिड रेल के संचालन के लिए इसी स्टेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए यहां तीन ट्रैक और तीन प्लैटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए लिफ्ट और एक्सलेटर आपस में जोड़े जाएंगे।

गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन का निर्माण मेरठ तिराहा पर किया जा रहा है। इसे मौजूदा मेट्रो स्टेशन (शहीद स्थल न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन) और गाजियाबाद के बस अड्डा से जोड़ा जाएगा। स्टेशन के तीन प्रवेश/निकास द्वार होंगे। इनमें से दो दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर हैं, जबकि तीसरा गेट दूसरी तरफ खुलेगा।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि आरआरटीएस कॉरिडोर का एलाइनमेंट दिल्ली (सराय काले खां) से शुरू हो रहा है। गाज़ियाबाद स्टेशन से ठीक पहले दिल्ली मेट्रो वायडक्ट (रेड लाइन) के साथ-साथ सड़क के फ्लाईओवर को भी पार कर रहा है। इस कारण स्टेशन का प्लैटफॉर्म जमीन से लगभग 26 मीटर ऊंचा है इसलिए आरआरटीएस स्टेशन देश के सभी मेट्रो सिस्टम के अब तक का सबसे ऊंचा स्टेशन होगा। भविष्य में खुर्जा रूट पर चलने वाली रैपिड रेल इसी स्टेशन से चलाई जाएगी।

आपके लिए संबंधित खबरें

तेजी से काम चल रहा

 

प्राथमिक कॉरिडोर वर्ष 2023 तक बनकर तैयार होगा। साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो सहित 17 किमी के हिस्से पर तेजी से काम चल रहा है।

किशन जैन ब्यूरो

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *