खुर्जा जैनिथ पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की नई शिक्षा नीति पर आधारित क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
2 मिनट में पढ़ें

बुलंदशहर खुर्जा शनिवार को जैनिथ पब्लिक स्कूल , निकट नई तहसील खुर्जा में सीबीएसई की तरफ से नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक महोदय राहुल राठी जी,प्रधानाचार्या श्रीमती गीता डैंग तथा उपस्थित मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके पश्चात प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथियों को बुके देकर भव्य स्वागत किया । प्रस्तुत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक एडवर्ड तथा श्रीमती गायत्री वासवानी संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित हुए, जो कि वर्तमान में प्रिंसिपल के पद पर आगरा में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में तथा सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में कार्यरत है । आयोजित कार्यशाला में कई विद्यालयों से अध्यापक गण भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अध्यापकों के ग्रुप बनाए गए ।कार्यक्रम के दौरान नई शिक्षा नीति के बारे में बहुत ही शानदार तरीके से लगभग सभी जानकारियां दी गईं साथ ही यह भी सिखाया गया कि कैसे कमजोर विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की घटनाओं से जोड़कर आगे बढ़ाया जा सकता है । इसी बीच समय-समय पर बहुत सारी गतिविधियां भी कराई गई। संपूर्ण कार्यक्रम बहुत ही आनंददायक तथा शिक्षाप्रद रहा ।कार्यक्रम के बीच में जलपान की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के उपरांत चाय नाश्ता भी कराया गया ।




टिप्पणियाँ
0