Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वानछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान
विज्ञापन
Home » खास खबर : अगले हफ्ते इन 4 गांव के किसानों को मिलेगा मुआवजा, चटपट शुरू होगा ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम
Breaking News

खास खबर : अगले हफ्ते इन 4 गांव के किसानों को मिलेगा मुआवजा, चटपट शुरू होगा ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Sep 2023• अपडेट 18 Sep 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खास खबर : अगले हफ्ते इन 4 गांव के किसानों को मिलेगा मुआवजा, चटपट शुरू होगा ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने का…

खास खबर : अगले हफ्ते इन 4 गांव के किसानों को मिलेगा मुआवजा, चटपट शुरू होगा ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम –

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे अब जल्दी आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाने के निर्माण में आ रही बाधा दूर हो गई है। यमुना अथॉरिटी ने जगनपुर-अफजलपुर, दनकौर, फतेहपुर और अट्टा गांव के किसानों को अतिरिक्त मुआवजा बांटने का फैसला लिया है। यह अतिरिक्त मुआवजा अपर जिलाधिकारी द्वारा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते से मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा।

18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा इंटरचेंज

चारों गांवों के प्रभावित किसानों को अतिरिक्त मुआवजा अगले हफ्ते से बांटना शुरू हो जाएगा। किसानों को मुआवजा बांटने के बाद इंटरचेंज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। क्योंकि यमुना अथॉरिटी इंटरचेंज के निर्माण कराने के लिए पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इंटरचेंज पर 18 महीने बाद वाहन उतरने और चढ़ने लगेंगे। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आवागमन वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दूरी भी घटकर करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी।

आपके लिए संबंधित खबरें

करीब 20 किलोमीटर का सफर कम होगा

अभी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पहुंचने के लिए सिरसा में बने इंटरचेंज पर उतरना पड़ता है। इसके बाद नोएडा एक्सप्रेसवे से लोग दिल्ली आवागमन करते हैं, लेकिन अब यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पाइंट से करीब 6 किलोमीटर दूरी पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे आपस में कनेक्ट कर रहे है। दोनों एक्सप्रेसवे पर आने-जाने के लिए इंटरचेंज नहीं बनाया गया है। जिससे लोगों को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचने के लिए पहले सिरसा टोल प्लाजा पर बने इंटरचेंज पर पहुंचना पड़ता है। इसके बाद कासना और परी चौक होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पहुंचना पड़ता है।

81 करोड़ रुपए में बनेगा इंटरचेंज

अब जगनपुर-अफजलपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज बन जाने से दोनों एक्सप्रेसवे की दूरी कम हो जाएगी। इसके बन जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी। लंबी दूरी समय और फ्यूल की बचत हो जाएगी। यमुना अथॉरिटी ने इंटरचेंज बनाने के लिए 81 करोड़ रुपए का टेंडर पहले जारी हुआ। चार गांवों के किसानों को एक्सटा मुआवजा मिलने के बाद इंटरचेंज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *