Skip to content
Wednesday, 21 October 2026|India
21 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गया•रितु बराला मामले में डोटासरा ने जयपुर कमिश्नरेट में धरना दिया, FIR दर्ज होने तक हटेंगे नहींटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गया•रितु बराला मामले में डोटासरा ने जयपुर कमिश्नरेट में धरना दिया, FIR दर्ज होने तक हटेंगे नहीं
विज्ञापन
Home » क्या अब बस लॉकडाउन ही ऑप्शन? दिल्ली में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, आज 800 से ज्यादा नए मरीज मिले, एक्टिव केस 3400 के पार
Breaking News

क्या अब बस लॉकडाउन ही ऑप्शन? दिल्ली में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, आज 800 से ज्यादा नए मरीज मिले, एक्टिव केस 3400 के पार

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 20 Mar 2021• अपडेट 20 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कोरोना महामारी (COVID-19) दिल्ली में फिर से विकराल रूप धारण करती नजर आ रही है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े रोज नए रिकॉर्ड…

कोरोना महामारी (COVID-19) दिल्ली में फिर से विकराल रूप धारण करती नजर आ रही है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसे देखते हुए लोगों को फिर से लॉकडाउन का डर सताने लगा है। बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब जैसे देश के कई अलग-अलग राज्यों में तेजी से बढ़ते मामलों के बाद वहां नाइट कर्फ्यू और सख्ती बढ़ाए जाने से दिल्ली में भी इसकी आशंका जताई जाने लगी है।

 

दिल्ली में करीब तीन महीने बाद शनिवार को एक बार फिर कोरोना के 800 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 6.47 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही अब पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 1.07 फीसदी पर आ गया है। कोरोना संक्रमण से आज 2 और मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार को 716 मामले सामने आए थे।

1700 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में

आपके लिए संबंधित खबरें

 

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 813 नए मरीज मिले हैं और दो मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। हालांकि, दिल्ली में आज 567 मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घरों को भी लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 6,47,161 हो गई है। वहीं आज 1722 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस भी एक बार फिर से बढ़कर 3,409 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 6,31,375 मरीज इस महामारी को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 10,948 हो गई है।

 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 75,888 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 46,292 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 29,596 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 13,742,763 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 7,23,303 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 712 पर पहुंच गई है।

 

लगातार बढ़ रही संक्रमण दर

 

दिन – संक्रमण दर

 

20 मार्च 1.07 %

19 मार्च 0.93%

18 मार्च 0.76%

17 मार्च 0.66%

16 मार्च 0.61%

15 मार्च 0.59%

14 मार्च 0.60%

13 मार्च 0.56%

12 मार्च 0.59

11 मार्च 0.59%

 

ऐसे बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज

 

दिन मरीज

19 मार्च 716

18 मार्च 607

17 मार्च 536

16 मार्च 425

15 मार्च 368

14 मार्च 407

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *