Skip to content
Saturday, 31 October 2026|India
31 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
चीन के उद्यमी ने 40.74 किमी पानी पर मोटरसाइकिल चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया•पोलैंड में संवैधानिक अदालत के अध्यक्ष के निलंबन पर राष्ट्रपति ने सेनेगल यात्रा रद्द कर देश लौटे•गठबंधन इंडिया ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग का कार्यक्रम किया•दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मौतें और 2 घायल•चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: बंधरनाथ से लौटते हुए पायलट समेत छह की मौत•प्रयागराज में तीन ड्रमों में मिली करोड़ों की नकदी की जांच: घर में दोबारा खुदाई, CCTV निगरानी बढ़ी•बुलन्दशहर: दिल्ली रैली की सफलता को लेकर समाजवादी पार्टी की आपातकालीन बैठक आयोजित•चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ाई, दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट 22 दिसंबर कोचीन के उद्यमी ने 40.74 किमी पानी पर मोटरसाइकिल चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया•पोलैंड में संवैधानिक अदालत के अध्यक्ष के निलंबन पर राष्ट्रपति ने सेनेगल यात्रा रद्द कर देश लौटे•गठबंधन इंडिया ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग का कार्यक्रम किया•दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मौतें और 2 घायल•चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: बंधरनाथ से लौटते हुए पायलट समेत छह की मौत•प्रयागराज में तीन ड्रमों में मिली करोड़ों की नकदी की जांच: घर में दोबारा खुदाई, CCTV निगरानी बढ़ी•बुलन्दशहर: दिल्ली रैली की सफलता को लेकर समाजवादी पार्टी की आपातकालीन बैठक आयोजित•चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ाई, दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट 22 दिसंबर को
विज्ञापन
Home » कुश्ती चैंपियन अनुष्का पंडित का राष्ट्र चेतना मिशन ने किया अभिनंदन,प्रोत्साहन राशि के रूप में सौंपा 5100 का चैक।
Uncategorized

कुश्ती चैंपियन अनुष्का पंडित का राष्ट्र चेतना मिशन ने किया अभिनंदन,प्रोत्साहन राशि के रूप में सौंपा 5100 का चैक।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 Mar 2021• अपडेट 01 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलन्दशहर। जिले के सिकन्द्राबाद की निवासी कुश्ती चैंपियन एवं स्वर्ण पदक विजेता बालिका अनुष्का पंडित को सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने…

बुलन्दशहर। जिले के सिकन्द्राबाद की निवासी कुश्ती चैंपियन एवं स्वर्ण पदक विजेता बालिका अनुष्का पंडित को सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने घर पहुँचकर अभिनंदन किया तथा संस्था की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में 5100 रुपये का चैक सौंपकर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। मात्र 12 वर्ष की अवस्था में कुश्ती के क्षेत्र में प्रदेश भर में अपनी क्षमता का डंका बजाने वाली सिकन्द्राबाद में संतोष शर्मा की पुत्री अनुष्का पंडित विगत 4 वर्षों में कुल 270 कुश्ती लड़ चुकी है, जिसमें 240 जीतीं तथा 30 बराबर पर रहीं। हाल ही में लखनऊ में प्रदेश के युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह सहित संस्था की टीम ने अनुष्का के घर पहुँचकर मालाएं पहनाकर,वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्पवर्षा कर, भारत माता का चित्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। हेमन्त सिंह ने कहा कि अनुष्का की नित नवीन उपलब्धियों से हम सब बहुत गौरवान्वित हैं और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर संस्था की ओर से अनुष्का को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5,100 रुपये का चैक सौंपकर आगे भी निरन्तर आवश्यकतानुसार सहयोग का वचन दिया गया। संस्था ने अनुष्का के पिता संतोष शर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह,कोषाध्यक्ष उमेश कुमार,सह जिला संयोजक पिंटू गूर्जर,जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा,नगर संयोजक विकास सिंह,भाजपा युवा मोर्चा सिकन्द्राबाद के नगराध्यक्ष नवीन शर्मा,केशव राम,आशीष पंडित आदि सम्मिलित रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *