Skip to content
Sunday, 01 November 2026|India
01 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
उज्जैन के श्री गंगा होटल में वेस्ट चैंबर सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की मौत•बाइनैंस से $6.3 अरब की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर समूह ‘TraderTraitor’ का हाथ•आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव में वोटर स्लिप दिखाने पर मुफ्त चिकन का ऑफर•वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भव्य शुभारंभ, यात्रियों को लग्जरी सफर का अनुभव•वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पर पीएम मोदी: ‘गरीबी हटाओ’ नारा नहीं, एक प्रतिबद्धता•दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की मेगा रैली: राहुल गांधी, ममता बनर्जी और कई विपक्षी नेताओं की भागीदारी•INDIA गठबंधन रैली के कारण दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन•थाणे मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने LIC एजेंट के परिजनों को 30.36 लाख का मुआवजा दियाउज्जैन के श्री गंगा होटल में वेस्ट चैंबर सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की मौत•बाइनैंस से $6.3 अरब की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर समूह ‘TraderTraitor’ का हाथ•आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव में वोटर स्लिप दिखाने पर मुफ्त चिकन का ऑफर•वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भव्य शुभारंभ, यात्रियों को लग्जरी सफर का अनुभव•वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पर पीएम मोदी: ‘गरीबी हटाओ’ नारा नहीं, एक प्रतिबद्धता•दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की मेगा रैली: राहुल गांधी, ममता बनर्जी और कई विपक्षी नेताओं की भागीदारी•INDIA गठबंधन रैली के कारण दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन•थाणे मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने LIC एजेंट के परिजनों को 30.36 लाख का मुआवजा दिया
विज्ञापन
Home » कुश्ती चैंपियन अनुष्का पंडित का राष्ट्र चेतना मिशन ने किया अभिनंदन,प्रोत्साहन राशि के रूप में सौंपा 5100 का चैक।
Uncategorized

कुश्ती चैंपियन अनुष्का पंडित का राष्ट्र चेतना मिशन ने किया अभिनंदन,प्रोत्साहन राशि के रूप में सौंपा 5100 का चैक।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 Mar 2021• अपडेट 01 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलन्दशहर। जिले के सिकन्द्राबाद की निवासी कुश्ती चैंपियन एवं स्वर्ण पदक विजेता बालिका अनुष्का पंडित को सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने…

बुलन्दशहर। जिले के सिकन्द्राबाद की निवासी कुश्ती चैंपियन एवं स्वर्ण पदक विजेता बालिका अनुष्का पंडित को सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने घर पहुँचकर अभिनंदन किया तथा संस्था की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में 5100 रुपये का चैक सौंपकर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। मात्र 12 वर्ष की अवस्था में कुश्ती के क्षेत्र में प्रदेश भर में अपनी क्षमता का डंका बजाने वाली सिकन्द्राबाद में संतोष शर्मा की पुत्री अनुष्का पंडित विगत 4 वर्षों में कुल 270 कुश्ती लड़ चुकी है, जिसमें 240 जीतीं तथा 30 बराबर पर रहीं। हाल ही में लखनऊ में प्रदेश के युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह सहित संस्था की टीम ने अनुष्का के घर पहुँचकर मालाएं पहनाकर,वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्पवर्षा कर, भारत माता का चित्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। हेमन्त सिंह ने कहा कि अनुष्का की नित नवीन उपलब्धियों से हम सब बहुत गौरवान्वित हैं और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर संस्था की ओर से अनुष्का को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5,100 रुपये का चैक सौंपकर आगे भी निरन्तर आवश्यकतानुसार सहयोग का वचन दिया गया। संस्था ने अनुष्का के पिता संतोष शर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह,कोषाध्यक्ष उमेश कुमार,सह जिला संयोजक पिंटू गूर्जर,जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा,नगर संयोजक विकास सिंह,भाजपा युवा मोर्चा सिकन्द्राबाद के नगराध्यक्ष नवीन शर्मा,केशव राम,आशीष पंडित आदि सम्मिलित रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *