Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » एक छत के नीचे सभी तरह की चिकित्सा सुविधा के लिए फिर से लगेंगे सीएम आरोग्य मेले
Breaking News

एक छत के नीचे सभी तरह की चिकित्सा सुविधा के लिए फिर से लगेंगे सीएम आरोग्य मेले

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 08 Jan 2021• अपडेट 08 Jan 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
एक छत के नीचे सभी तरह की चिकित्सा सुविधा के लिए फिर से लगेंगे सीएम आरोग्य मेल   -सीएमओ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों…

एक छत के नीचे सभी तरह की चिकित्सा सुविधा के लिए फिर से लगेंगे सीएम आरोग्य मेल

 

-सीएमओ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नोडल अधिकारी को दिए निर्देश,

 

आपके लिए संबंधित खबरें

 

अलीगढ़ 07 जनवरी 2021।

 

कोविड-19 के चलते प्रभावित हुई सभी स्वास्थ्य सेवाओं को दोबारा से बहाल किया जा रहा है। इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री आरोग्य मेले फिर से शुरू होने जा रहे हैं। जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 जनवरी को इनका आयोजन किया जाएगा। लोगों को एक छत के नीचे सभी तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के मकसद से बीते साल मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों को शुरू किया गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण बीते मार्च-2020 से इन्हें बंद कर दिया गया था। शुक्रवार (08 जनवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ समेत सभी जिलों के सीएमओ से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए इन मेलों को फिर से शुरु कराने और इन्हें सफल बनाने के निर्देश देंगे ।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भानु प्रताप सिंह ने नोडल अधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार को शहरी क्षेत्र के लिए जिम्मेदारी सौंपी है । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.पी सिंह के दिशा-निर्देशो के अनुसार 10 जनवरी, 2021 से हर रविवार को सीएम आरोग्य मेला शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर सुबह 10 से शाम 04 बजे तक लगेगा। यहां लोगों को एक छत के नीचे सभी तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। खासकर गरीब लोग लाभान्वित हो सकेंगे। आरोग्य मेले में ड्यूटी करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इसके एवज में शनिवार को अवकाश दिया जाएगा । सीएम कार्यालय से अलीगढ़ के सीएमओ को पहले ही निर्देश मिल चुके हैं।

 

इन मेलों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ आरोग्य मेले में पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रा रेड थर्मामीटर इत्यादि की व्यवस्था के साथ कोविड हेल्प डेस्क भी होगी। इस डेस्क पर लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही उन्हें आरोग्य मेले में प्रवेश दिया जाएगा। बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अनिवार्य रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *