Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » इंसानियत का जीता जागता उदाहरण है जय गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट
Breaking News

इंसानियत का जीता जागता उदाहरण है जय गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 31 Mar 2024• अपडेट 31 Mar 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
इंसानियत का जीता जागता उदाहरण है जय गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट – जय गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद ने एम्स में एड़मिट निर्धन पत्रकार को प्रदान…

इंसानियत का जीता जागता उदाहरण है जय गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट

– जय गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद ने एम्स में एड़मिट निर्धन पत्रकार को प्रदान की 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

– जंग बहादुर जैन फरीदाबाद ने ईलाज के लिए दिल्ली में रूकने, खाने-पीने की व्यवस्था करने के साथ-साथ अपने मित्रों से आर्थिक सहायता दिलवाने में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

नई दिल्ली।
फरीदाबाद का जय गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट अपने मानवता भलाई के कार्यो से देशभर में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद बागपत में रहने वाले जरूरतमंद निर्धन स्वतंत्र पत्रकार विपुल जैन को एम्स दिल्ली में ईलाज के लिए 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और उसके जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान किया। विपुल जैन ने बताया कि 1 दिसम्बर वर्ष 2023 को उनको बहुत अधिक मात्रा में खून की उल्टी और खून के दस्त हुए थे। आनन-फानन में उनके बड़े भाई ने उनको सर गंगाराम हास्पिटल नई दिल्ली में एड़मिट कराया। उसके बाद 6 दिसम्बर वर्ष 2023 को एम्स दिल्ली के प्राईवेट वार्ड में एड़मिट कराया। कहा कि ईलाज में आ रहे क्षमता से अधिक खर्च, ईलाज के लिये गये कई लाख रूपये के कर्ज, जनप्रतिनिधियों से सहयोग ना मिल पाने और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से साहस टूटने लगा था। ऐसे समय में जय गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद के जंग बहादुर जैन देवदूत रूप में सामने आये और हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन देते हुए उन्होने ट्रस्ट के लोगों को इसकी सूचना दी। ट्रस्ट ने आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त अविलम्ब 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जो उन्होने सीधे एम्स दिल्ली के खाते में स्थानान्तरित कर दी। विपुल जैन ने बताया कि इसके अलावा भी ट्रस्ट के जंग बहादुर जैन ने ईलाज के उपरान्त एम्स में ईलाज करवाने के लिए दिल्ली में रहने और खाने पीने की व्यवस्था करवाने की बात कही और हर कदम पर मेरे भाई का उत्साहवर्धन किया। साथ ही साथ जंग बहादुर जैन ने अपने मित्रों के माध्यम से भी मेरी आर्थिक सहायता करवाई। बताया कि लगभग 55 दिनों तक दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चलने के उपरान्त वह अब खतरे से बाहर है और धीरे-धीरे सही हो रहे है। कहा कि जंग बहादुर जैन और जय गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद ने जो निस्वार्थ भाव से उनको सहायता प्रदान की उसके लिए वो जीवन भर ट्रस्ट के आभारी रहेंगे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *