Skip to content
Tuesday, 27 October 2026|India
27 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती•राहुल गांधी के काफिले की टक्कर की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय SIT गठित की•खरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौत•दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान की दो छतें ढहने से बड़ा हादसा, बचाव कार्य जारीबुलंदशहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती•राहुल गांधी के काफिले की टक्कर की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय SIT गठित की•खरगोन की नर्मदा नदी में सैकड़ों लावारिस वोटर आईडी कार्ड बरामद, राजनीतिक हलचल•बुलंदशहर: चोला पुलिस और 50 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पिस्टल बरामद•अरुणाचल में चीन की घुसपैठ को छिपा रही सरकार पर सामना के संपादकीय में गंभीर आरोप•मुजफ्फरपुर में मोबाइल विवाद के बाद युवक ने नदी में छलांग, दो दिन बाद मिला शव•बालाघाट में कुएँ में गिरते हुए पत्नी को बचाने के लिए कूदे पति, दोनों की मौत•दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान की दो छतें ढहने से बड़ा हादसा, बचाव कार्य जारी
विज्ञापन
Home » अलीगढ़ 24 केंद्रों के 44 बूथों पर कोविडशील्ड व जेएन मेडिकल कॉलेज में लगी को-वैक्सीन
Breaking News

अलीगढ़ 24 केंद्रों के 44 बूथों पर कोविडशील्ड व जेएन मेडिकल कॉलेज में लगी को-वैक्सीन

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 29 Jan 2021• अपडेट 29 Jan 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
*24 केंद्रों के 44 बूथों पर कोविडशील्ड व जेएन मेडिकल कॉलेज में लगी को-वैक्सीन*   -5175 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 2801 स्वास्थ्य कर्मियों…

*24 केंद्रों के 44 बूथों पर कोविडशील्ड व जेएन मेडिकल कॉलेज में लगी को-वैक्सीन*

 

-5175 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 2801 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

 

आपके लिए संबंधित खबरें

 

अलीगढ़, 29 जनवरी 2021 ।

 

जनपद में कोविड टीकाकरण के पहले चरण का चौथा राउंड भी शुक्रवार को संपन्न हो गया है। पहले, दूसरे और तीसरे राउंड की अपेक्षा में इस बार लोग टीकाकरण के लिए और ज्यादा उत्साहित नजर आए और जिले में ‘उम्मीद का टीका’ स्वास्थ्यकर्मियों ने जमकर लगवाया हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने खुशी जाहिर की और अपने अनुभव बताए । जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम भास्कर ने ब्लाक अतरौली, छर्रा, बिजौली में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन में अतरौली व बिजौली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिशत काफी कम रहा ।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बी.पी सिंह कल्याणी ने बताया कि मैंने 22 जनवरी को कोविड का टीका लगवाया था। इसके लगभग 28 दिन बाद कोविड का दूसरा टीका लगेगा। टीका लगवाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। और यह इंजेक्शन की तरह ही है, इससे घबराने की कोई बात नहीं है। मेरी अपील है कि कोरोना को पूरी तरह नष्ट करने के लिए अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि पहले और दूसरे व तीसरे दौर की अपेक्षा चौथे दौर में जमकर लोगों ने उत्साह दिखाया है।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण में शहरी क्षेत्र के अर्बन पीएचसी पर फोकस किया गया है। जिसमें तीनों जिला स्तरीय अस्पतालों के अलावा अर्बन पीएचसी नगला तिकोना, जमालपुर, पुष्प बिहार, पला साहिबाबाद, महफूज नगर, शाह जमाल, बन्नादेवी, भोजपुरा, प्राइवेट अस्पताल वरुण ट्रामा व मैक्स फोर्ट हॉस्पिटल में टीकाकरण हुआ । डीआईओ ने बताया अर्बन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर अकबर खान ने कुछ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया ।

 

जिले के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पला साहिबाबाद पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ ने वैक्सीनेशन कराकर अपना अनुभव भी साझा करते हुए कहा कि उन्हें वैक्सीन लगवाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। शहरी क्षेत्र के अर्बन पीएचसी पला साहिबाबाद पर चौथे राउंड में लोग ज्यादा उत्साहित नजर आए।

 

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पला साहिबाबाद की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंशु सक्सेना ने सर्वप्रथम अपना पहला टीकाकरण कराकर समस्त लाभार्थीयो को प्रेरित किया और समस्त स्टाफ ने अपना टीकाकरण करवाया । उन्होंने बताया कि कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, जिसके बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का सभी लोग लाभ उठाएं और टीकाकरण कराकर कोरोना को भगाने का काम करें। और उन्होंने कहा कि सुबह से ही लगातार लोग टीकाकरण कराने पहुँच रहे हैंं ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *