Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » अलीगढ़ कोविड टीकाकरण आज, 7201 लाभार्थियों के लगेगी वैक्सीन
Breaking News

अलीगढ़ कोविड टीकाकरण आज, 7201 लाभार्थियों के लगेगी वैक्सीन

4 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 22 Jan 2021• अपडेट 22 Jan 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
*कोविड टीकाकरण आज, 7201 लाभार्थियों के लगेगी वैक्सीन* -24 बूथों पर 16 सत्र में होगा टीकाकरण     अलीगढ,   जिले में आज कोविड…

*कोविड टीकाकरण आज, 7201 लाभार्थियों के लगेगी वैक्सीन*

-24 बूथों पर 16 सत्र में होगा टीकाकरण

 

 

आपके लिए संबंधित खबरें

अलीगढ,

 

जिले में आज कोविड -19 टीकाकरण हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर भानु प्रताप सिंह कल्याणी ने पंजीकृत समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जिले में टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएँ। सीएमओ डॉ. बी.पी सिंह कल्याणी ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा।

 

उन्होने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग आज टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। क्योंकि टीका की एक शीशी से 10 लोगों को डोज़ होती है। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में ला सकते हैं। उन्होने स्पष्ट कि कोविड–19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले में 10 केन्द्रों पर 16 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जनपद के 2400 लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। 16 जनवरी को जिन लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है। उनका अगला डोज 15 फरवरी निर्धारित है। कोरोना का टीका लगने के बाद यदि तबीयत ठीक न लगना, थकान महसूस होना, कंपकंपी या बुखार सा महसूस होना, सिर दर्द, मितली, जोड़ो या मांसपेशियों में दर्द की समस्या आ रही है तो इसका मतलब यह टीका शरीर पर असर कर रहा है।

 

जिले के एडी हेल्थ डॉ वी.के सिंह ने बताया कि मैंने 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगवाया था। तब से लेकर आज तक उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। पंडित दीनदयाल संयुक्त जिला चिकित्सालय अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर ए बी सिंह ने बताया कि मैंने 16 जनवरी को कोविड का टीका लगवाया था। इसके बाद पूरे दिन विभाग में काम किया और छात्रों की क्लास ली। इसके बाद अब तक यही प्रक्रिया जारी है। मुझे कोई परेशानी नहीं हुई बस टीका लगने वाला जगह पर हल्का दर्द हुआ, जो स्वाभाविक है। उन्होने कहा कि सभी लोग अपनी बारी आने पर कोविड-19 का टीकाकरण अवश्य कराएं

 

मोहनलाल राजकीय जिला महिला चिकित्सालय के चीफ फार्मेसिस्ट अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि मैंने अपने अस्पताल में सबसे पहले कोविड-19 का टीका लगवाया था। मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है, इसके बाद मैं लगातार अपना काम कर रहा हूं डेली अस्पताल आता हूं सब कुछ पहले के जैसा है. वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। आप भी अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।

 

जिला महिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी आनंद ने बताया कि मैंने अपने अस्पताल में सबसे पहले टीका लगवाया था. मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है। मैं लगातार अस्पताल आ रहा हूं और अपनी ड्यूटी कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का सभी लोग लाभ उठाएं और टीकाकरण कराएं।

 

 

टीका लगवाने से पहले दें पूरी जानकारी:

टीका लगवाने से पूर्व यदि एलर्जी, बुखार, रक्त बहने या रक्त पतला करने की कोई दवा ले रहे हैं, या प्रतिरक्षा क्षमता कम है तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जानकारी दें। गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीका लेने से पहले स्वास्थ्य अधिकारी पूरी जानकार देनी चाहिए। सीरम इंस्टीट्यूट की फैक्टशीट के अनुसार कोविशील्ड टीका 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। यह टीका उन लोगों को नहीं लगना है जिन्हें पहली खुराक के बाद गंभीर रूप से एलर्जी हुई हो। इसके लिए चिकित्सक से परामर्श लें। कोविशील्ड से जुड़े प्रतिकूल प्रभाओं को लेकर सामान्य तौर पर तबीयत न लगना, थकान महसूस होना, कंपकंपी या बुखार सा महसूस होना, सिर दर्द, मतली, जोड़ो या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत आम हो सकती है। वैक्सीन लगने के बाद कुछ घंटों में यदि कोई साइड इफेक्ट दिखता है तो इस बारे में वैक्सीन लगाने वाले को तत्काल जानकारी दें।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *