Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया ।
Breaking News

78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया ।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 15 Aug 2024• अपडेट 16 Aug 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया बुलंदशहर खुर्जा दिन बृहस्पतिवार । श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर जंक्शन मार्ग खुर्जा में…

78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

बुलंदशहर खुर्जा

दिन बृहस्पतिवार ।

श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर जंक्शन मार्ग खुर्जा में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्रीमान भगवत स्वरूप गुप्ता एवं विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान बनारसी दास ने समस्त प्रबंध समिति एवं पूर्व विधायक श्रीमान विजेंद्र सिंह के साथ ध्वजारोहण किया । कार्यक्रम का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां शारदे के चरणों में पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ । अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान प्रभात कुमार गुप्ता ने कराया । इस मौके पर विद्यालय के भैया बहिनों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । जिसमें एकल गीत, एकल नृत्य, समूह गायन एवं समूह नृत्य शामिल थे । इसी अवसर पर सत्र 2023 24 के मेधावी भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गया । जिसमें कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में प्रशांत, गरिमा, नंदिनी तथा वाणिज्य वर्ग में सूर्यांश, दीप्ति और नंदिनी को पुरस्कार प्रदान किया गया । तथा कक्षा 10 में भव्या, शिवानी एवं विकास को पुरस्कृत किया गया । विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान बनारसी दास ने भैया बहिनों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें अपने महापुरुषों के कार्यों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए । विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्रीमान भगवत स्वरूप गुप्ता ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने एवं अपने जीवन को सफल बनाने का मूलमंत्र प्रदान किया । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमान प्रभात कुमार गुप्ता ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावक बंधु बहिनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाजन की विभीषिका को झेलकर देश आजाद हुआ उन बलिदानियों से प्रेरणा लेकर हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर देश का मान सम्मान बढ़ाना चाहिए ।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *