Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारीदिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारी
विज्ञापन
Home » संचारी रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसी कमर
Breaking News

संचारी रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसी कमर

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 10 Sep 2021• अपडेट 10 Sep 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
संचारी रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसी कमर   =डेंगू व मलेरिया के मरीजों को किया जा रहा है…

संचारी रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसी कमर

 

=डेंगू व मलेरिया के मरीजों को किया जा रहा है चिह्नित: सीएमओ

=घर-घर आशा कार्यकर्ता करेगी डेंगू, मलेरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार

आपके लिए संबंधित खबरें

 

अलीगढ, 09 सितम्बर 2021 ।

 

जनपद अलीगढ़ में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड व बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा रहा है । प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोविड संवेदीकरण, ज्वर पीड़ित व्यक्तियों व नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों व 45 वर्ष से अधिक आयु वाले वर्ग में कोविड टीके की पहली डोज प्राप्त ना करने वाले व्यक्तियों के चिंहिकरण तथा सूचीबद्ध किए जाने हेतु संक्रामक रोगों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह विशेष अभियान 07 सितम्बर से संचालित हो चुका है। जो आगामी 16 सितम्बर तक चलेगा ।

 

इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनन्द उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से हम सभी ने मिलकर कोरोना नाम की बीमारियों पर काबू पा लिया था उसी प्रकार फिर हमारी आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर भ्रमण कर लोगों से सकामण रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, बुखार व कोरोना और टीबी रोग जैसी जनित बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है ‌। जिससे कि संक्रामक रोगों पर समय रहते काबू पा लिया जा सके ।

 

इस सम्बन्ध में संक्रामक रोग के नोडल अधिकारी व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जिले में 57 टीम संक्रामक रोगों को खोजने के लिए बनाई गई है । जो प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्यालय पर देते हैं । रिपोर्ट के आधार पर जहां पर स्वास्थ्य शिविर की जरूरत होती है । तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों की कोविड-19 की जांच, डेंगू व मलेरिया एवं बुखार की जांच अथवा दवा भी निःशुल्क तौर पर बांटी जाती है ।

 

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अगर हम अपने घरों के आस – पास पानी इकट्ठा न होने दें जिससे संक्रामक रोग नहीं फैलेंगे । उन्होंने कहा कि जमा पानी में मिट्टी का तेल डाल दें या गड्डे को मिट्टी से भर दें और अगर बुखार हो तो नजदीकी सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराएं और झोलाछाप जैसे डाक्टरों के चक्करों में न पड़ें यह आपके जीवन पर भारी हो सकता है ।

 

 

———

प्राइवेट अस्पताल रोजाना दें मरीजों का अपडेट:

 

सीएमओ डॉ आनंद उपाध्याय ने निर्देश दिया है कि प्राइवेट डाक्टर और चिकित्सालय अपने यहां आने वाले बुखार, मलेरिया और डेंगू व टाइफाइड जैसी बीमारियों के मरीजों का विवरण प्रतिदिन सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी सेल में देना सुनिश्चित करें । उक्त सूचना ना देने वालों के खिलाफ एपीडेमिक एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा सके । प्राइवेट अस्पताल संचालक भी अपने अस्पतालों में फीवर हेल्प डेस्क बनाएं और संक्रामक नियंत्रण रोगों के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित करें ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *