Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » त्योहारों पर अगर न बरती सावधानी तो हो सकती है परेशानी
Breaking News

त्योहारों पर अगर न बरती सावधानी तो हो सकती है परेशानी

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Oct 2021• अपडेट 09 Oct 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
त्योहारों पर अगर न बरती सावधानी तो हो सकती है परेशानी   –कोरोना काल में दिवाली का रंग रहे बरकरार, इसका रखें ख्याल -घर…

त्योहारों पर अगर न बरती सावधानी तो हो सकती है परेशानी

 

–कोरोना काल में दिवाली का रंग रहे बरकरार, इसका रखें ख्याल

-घर से मास्क लगाकर ही बाजार जाएं और दूसरों को भी करें प्रेरित : सीएमओ

आपके लिए संबंधित खबरें

 

 

अलीगढ़, 09 अक्टूबर 2021 ।

 

नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही बाजार में त्योहारों की रौनक दिखने लगी है । त्योहार के उत्साह में लोग कोरोना संक्रमण को नजरअंदाज कर रहे हैं जो कि भारी पड़ सकता है । ऐसे में संक्रमण से बचाव के उपाय बहुत ही जरूरी हैं । इस दौरान पहले से ज्यादा सावधानी रखें क्योंकि अभी त्योहार के कारण भीड़-भाड़ के साथ मौसम में बदलाव भी लोगों की सेहत पर विपरीत असर डाल रहा है । यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद उपाध्याय का।

 

सीएमओ ने बताया कि गुरुवार से नवरात्रि शुरू हो चुके हैं । इसके साथ ही दशहरा, दीपावली, भाई दूज का त्योहार भी आने वाला है । लोग त्योहार मनाएंगे और यात्रा भी करेंगे। इस दौरान जरूरी हैं कि सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। अगर सभी मास्क लगाकर रखेंगे व दो गज दूरी का का पालन करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड टीकाकरण कराएंगे तो कोविड फैलने का खतरा न के बराबर रहेगा।

 

डॉ आनंद उपाध्याय ने कहा कि जिले में कोविड संक्रमण पर लगभग काबू पा लिया गया है और कोविड टीकाकरण को लेकर लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। महामारी से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना भी जरूरी है । हमें यह बात भी समझनी चाहिए कि मास्क और शारीरिक दूरी कोरोना वायरस से ही बचने के लिए नहीं बल्कि कई अन्य तरह की बीमारियों से भी सुरक्षित बनाने में सहायक हैं ।

 

उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग टीकाकरण करा लें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और जिन लोगों ने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह लोग भी समय से अपनी बारी आने पर दूसरी डोज लगवा लें । उन्होंने कहा कि इस समय जिले में वायरल बुखार ने भी अपने पैर फैला रखें हैं इससे निपटने के लिए जनसामान्य को अपने आस पास पानी जमा नहीं होने देना है जिससे मच्छरों के लार्वा न पनपने पायें । अगर किसी को बुखार की शिकायत होती है तो अपने नजदीकी चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवा ले लें ।

 

ऐसे करें बचाव

 

– घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं

 

– ज्यादा देर के लिए घर से बाहर न निकलें

 

– बाहर निकलने के बाद मास्क को बार-बार न छुएं और न उतारें

 

– भीड़-भाड़ वाली जगह व बाजारों में न जाएं

 

– भीड़-भाड़ वाले इलाके से गुजरें तो मास्क जरूर होना चाहिए

 

– बाजार में कोई भी वस्तु को छूने के बाद चेहरे पर हाथ न लगाएं

 

– घर लौटने पर सबसे पहले मास्क को सुरक्षित स्थान पर रख दें

 

– घर आकर कपड़े व जूते अलग स्थान पर उतार दें

 

– नहाने या हाथों को साबुन से धोने के बाद ही लोगों के संपर्क में आएं

 

– बाजार से लाई गई वस्तु को ठीक से धोने या पैकेट को सैनिटाइज कराएं।

 

..

 

इस समय बाजारों में काफी भीड़-भाड़ है। ऐसे में जरूरी काम हो तब ही घर के बाहर निकलें। वायरस से बचाव के लिए सबसे बड़ा हथियार मास्क ही है, इसकी अनदेखी बिल्कुल न करें।

 

– डॉ. आनन्द उपाध्याय, सीएमओ

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *