Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था : विधायक
Breaking News

ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था : विधायक

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 25 Oct 2021• अपडेट 25 Oct 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था : विधायक -डीडीयू में वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का हुआ उद्घाटन अलीगढ़, 25…

ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था : विधायक

-डीडीयू में वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का हुआ उद्घाटन

अलीगढ़, 25 अक्टूबर 2021।

जनपद अलीगढ़ में दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय में आज प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के उद्घाटन के अवसर पर पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का माननीय विधायक मुख्य अतिथि संजीव राजा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद उपाध्याय द्वारा शुभारंभ किया गया।

आपके लिए संबंधित खबरें

शुभारंभ के अवसर पर विधायक संजीव राजा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी द्वारा प्रदेश के समस्त शहरी व ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक व गंभीर स्वास्थ्य हालातों के लिए सुविधाओं में मौजूदा खाई को पाटने का है। इस योजना के तहत 10 राज्यों में 17,788 ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य और उपचार केंद्रों को सहयोग किया जाएगा । साथ ही सभी राज्यों में 11,024 शहरी स्वास्थ्य व उपचार केंद्रों की स्थापना की जाएगी‌। उन्होंने कहा कि पांच लाख से अधिक की आबादी वाले देश के सभी जिलों में क्रिटिकल केयर केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

आयोजन के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश में शासन के निर्देशानुसार सोमवार को पीएम नरेंद्र सिंह मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना (PMASBY) की शुरुआत की गई। ये योजना 64 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की है और इसका मकसद देश में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना है। इस योजना की घोषणा इस साल बजट में की गई है ।

सीएमओ ने बताया कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए जाने वाले हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का सुंदरीकरण, शहरी क्षेत्रों में शहरी हेल्थ एंड बैंड सेंटर की स्थापना व ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ इकाइयों की स्थापना तथा जिले स्तर पर इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ क्लब की स्थापना करना है यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से अलग होगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना के शुभारंभ के समय के शहर विधायक मुख्य अतिथि संजीव राजा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपम भास्कर और सीएमओ कार्यालय का स्टाफ व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सकों तथा स्टाफ नर्स पैरामेडिकल स्टाफ आदि द्वारा वर्चुअल के माध्यम से प्रतिभाग किया गया ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ अनुपम भास्कर ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मुद्दों को समग्र रूप से संबोधित करने और स्वस्थ भारत के लिये एक चार-स्तरीय रणनीति को अपनाने की आवश्यकता के बारे में बात की, जिसमें प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना को लागू करना शामिल है।

——–
इस कार्यक्रम में उद्घाटन के दौरान डीपीएम एमपी सिंह, डीसीपीएम कमलेश कुमार चौरसिया, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अकबर खान, डीईआईसी मैनेजर मुनाजिर हुसैन, फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर वैभव मिश्रा, एनसीडी विभाग की वित्त सलाहकार रागिनी सिंह, पला साहिबाबाद की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशु सक्सेना एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक गीतू हरकुट, एसटीएस (सुपरवाइजर) रविंद्र हरकुट, मयंक भारद्वाज व डीडीयू अस्पताल का आदि स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *