Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर में 1,467 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
Breaking News

योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर में 1,467 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 08 Mar 2025• अपडेट 08 Mar 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गौतमबुद्धनगर में योगी ने किया 1,467 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास। गौतमबुद्धनगर, 8 मार्च नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के…

गौतमबुद्धनगर में योगी ने किया 1,467 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।

गौतमबुद्धनगर, 8 मार्च नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिकों पर सौगातों की जमकर बरसात की। उन्होंने 1,467 करोड़ रूपये की 97 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। साथ ही नोएडा में स्थापित 14 औद्योगिक इकाईयों को 617 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि भी दी। इस दौरान ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी (जारचा) में आवासीय परिसर के बाहर राष्ट्रीय गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ उनमें ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी-जारचा मार्ग से वीरपुरा-खण्डेरा कोट का पुल एवं अजायबपुर फाटक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, नोएडा में रैनीवेल संख्या-1, 2, 3, 4, 5 एवं 6 का सुदृढ़ीकरण, नोएडा में पूर्व स्थापित 7 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट (टीटीपी), डीएफसीसी रूट के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में गाजियाबाद-टूंडला रेल सेक्शन के समपार संख्या-141 किमी-1403/01-11 एवं समपार संख्या-143 किमी-1406/33-35 पर 2 लेन के दो रेल उपरिगामी सेतु, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में नर्सिंग कॉलेज का एकेडमिक भवन, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चैनेज-16.900 एवं चैनेज 6,100 किमी पर डायफ्रॉम वॉल तकनीक से दो मेजर अंडरपास, जेपी फ्लाईओवर से टी-पॉइंट सेक्टर-144 के सामने मेट्रो पिलर संख्या-469 तक आरसीसी ड्रेन, सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-144 के सामने मेट्रो पिलर संख्या-469 तक आरसीसी ड्रेन तथा सेक्टर-62 स्थित बड़े डी-टाइप पार्क का सौंदर्याकरण शामिल है।

इसके अलावा नोएडा सेक्टर-1 में 45 एमएलडी क्षमता की एसटीपी, नोएडा के ग्राम अस्तौली में डंपिंग ग्रांउड में 300 टीपीडी, बायो गैस सीएनजी प्लांट, नोएडा के सेक्टर इकोटेक-9 में 60 मीटर चौड़ी सडक, आरसीसी ड्रेन एवं सीवर लाइन तथा नोएडा के ग्राम पाली एवं थापखेड़ा क्षेत्र में 60 मीटर एवं 45 मीटर चौड़ी पेरीफेरियल सडक़ शामिल है।नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 14 उद्योगपतियों को 617 करोड़ रूपये के चैक भी प्रदान किये। उत्तर प्रदेश औद्योगिक नीतियों के तहत जिले की 14 औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में 617 करोड़ रुपये मिले।ब्यूरो रिपोर्ट किशन जैन

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *