Skip to content
Monday, 23 November 2026|India
23 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटेंभुगलपुर में पिता ने जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार: प्रेमी संग भागने पर परिवार में टकराव•हाथरस में टेंपो‑बस टक्कर में चार की मौत, दो गंभीर घायल•कोरबा में नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ी बहन ने फांसी लगाई, परिवार में दोहरी त्रासदी•पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें
विज्ञापन
Home » महिला शक्ति का उत्सव: इंदिरापुरम में नवरात्रि महिला सम्मेलन में साध्वी सत्यप्रिया गिरी ने किया प्रेरक संबोधन
Breaking News

महिला शक्ति का उत्सव: इंदिरापुरम में नवरात्रि महिला सम्मेलन में साध्वी सत्यप्रिया गिरी ने किया प्रेरक संबोधन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 30 Sep 2025• अपडेट 30 Sep 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
वैशाली महानगर की विश्व हिंदू परिषद (VHP) महिला इकाई मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर इंदिरापुरम इंस्टिट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में…

वैशाली महानगर की विश्व हिंदू परिषद (VHP) महिला इकाई मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर इंदिरापुरम इंस्टिट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पूनम लखोटिया ने की, जबकि मुख्य वक्ता साध्वी सत्यप्रिया गिरी ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नवरात्रि स्त्रीशक्ति का महापर्व है। उन्होंने बताया कि भारतीय नारी शक्ति (Indian Women Power) ने इतिहास और वर्तमान में अपने अद्भुत योगदान से विश्व को चमत्कृत किया है।साध्वी जी ने कहा, “विद्वत्ता, वीरता, त्याग और बलिदान – इन सभी क्षेत्रों में भारतीय नारी अनुपमेय रही है। रसोई से रणक्षेत्र तक, हर क्षेत्र में नारी ने अपनी भूमिका का कुशलता से निर्वाह किया है। नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment in India) की यही पहचान है।”

साध्वी जी ने भारतीय विचार के अनुसार ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’ का महत्व भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान और पारिवारिक मूल्यों का पुनर्स्थापन ही समाज और परिवार की मजबूती का आधार है।

कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना, भरतनाट्यम और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक संदेश साझा किए। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दुर्गा माता, नशा मुक्ति और लव जिहाद जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए।

आपके लिए संबंधित खबरें

समापन अवसर पर मातृशक्ति की सामूहिक दुर्गा आरती संपन्न हुई और उपस्थित जनसमूह ने ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की अपील की।इस अवसर पर प्रमुख उपस्थित व्यक्ति:विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, विभाग संयोजिका हेमा शारदा, महानगर अध्यक्ष डॉ. बी.के. गुप्ता, सुनील चौहान, प्रखंड अध्यक्ष निशित पाठक, मंत्री अमित पराशर, सुपर्णा सिंह, आस्था जी, वैष्णवी पांडे, चंचल कुमारी, उषा ममगई, सुधा तोमर, जयश्री सिन्हा, साक्षी, ममता पाठक, रीना और किरण डागर।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *