लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मान में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में एल.वी. एन्टनी देव कुमार, पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ), राकेश प्रकाश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर तथा मनी राम सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (मानवाधिकार), लखनऊ शामिल रहे।
विदाई समारोह के दौरान बी.के. सिंह, पुलिस महानिदेशक सीआईडी/साइबर क्राइम, सुजीत पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक फायर सर्विसेज तथा अखिलेश निगम, पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके दीर्घ, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
डीजीपी ने अधिकारियों के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और उनके द्वारा पुलिस सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम का माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण रहा।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

