UP Police Computer Operator Recruitment 2025: 1352 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू
1 मिनट में पढ़ें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1352 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी।
OTR पंजीकरण अनिवार्य
आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की OTR (One Time Registration) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना OTR पंजीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आपके लिए संबंधित खबरें
आवेदन और सूचना से जुड़ी अहम वेबसाइट
ऑनलाइन आवेदन लिंक: https://upprpb.in
विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना: https://uppbpb.gov.in
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों से जुड़ी जानकारी स्पष्ट रूप से समझ सकें।
यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा जारी की गई है।


टिप्पणियाँ
0