Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकरावरूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव
विज्ञापन
Home » UP Board Practical Exam 2026 Date: इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में, जानें पूरा शेड्यूल
उत्तर प्रदेश

UP Board Practical Exam 2026 Date: इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में, जानें पूरा शेड्यूल

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 17 Dec 2025• अपडेट 17 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर…

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी और संबंधित मंडलों के अंतर्गत आने वाले जनपदों में संचालित होंगी।

पहला चरण (Phase-1)

तिथि: 24 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026नोट: 29 और 30 जनवरी 2026 को परीक्षाएं नहीं होंगी, क्योंकि इन दिनों UP TET लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मंडल:आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती

आपके लिए संबंधित खबरें

दूसरा चरण (Phase-2)

तिथि: 02 फरवरी 2026 से 09 फरवरी 2026

मंडल:अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर

प्रयोगात्मक परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी निगरानी में कराई जाएंगी और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी।

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर होंगी।

नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक प्रधानाचार्य द्वारा UPMSP की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

अंक अपलोड करने के लिए वेबसाइट 10 जनवरी 2026 से सक्रिय होगी।

प्री-बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं की जानकारी

कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में होगी।

कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित होंगी।

कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह और फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में कराई जाएंगी।

बोर्ड ने सभी विद्यालयों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार कराई जाएं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *