Oplus_16908288

स्याना, बुलंदशहर: स्याना नगर में मंगलवार को भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब चन्नी वाले मंदिर पर ‘हर घर हनुमान चालीसा’ अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति की गूंज सुनाई दी और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में लोगों ने “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़ें:

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे सेवा कार्यों के साथ हुई, जिसमें निशुल्क नेत्र जांच शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, वहीं युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस सेवा कार्य ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

शाम 5 बजे से भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति की ऐसी धारा बही कि हर कोई उसमें डूबता नजर आया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राकेश त्यागी उपस्थित रहे। उनके साथ गौरव त्यागी (पूर्व मीडिया प्रभारी, भाजयुमो स्याना मंडल), अंकुर त्यागी, तथा करन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में एकता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ‘हर घर हनुमान चालीसा’ टीम द्वारा किया गया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता की झलक साफ देखने को मिली।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job