Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा में SP देहात अंतरिक्ष जैन का थाना अरनिया पर औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
Breaking News

खुर्जा में SP देहात अंतरिक्ष जैन का थाना अरनिया पर औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 08 May 2026• अपडेट 08 May 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर): जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने देर रात थाना अरनिया का…

खुर्जा (बुलंदशहर): जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने देर रात थाना अरनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और सुरक्षा प्रणाली का गहनता से जायजा लिया गया।


थाना परिसर और अभिलेखों की जांच

एसपी देहात ने थाना अरनिया के कार्यालय, बन्दीगृह, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, मालखाना, मैस, आवासीय परिसर और थाने में खड़े वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों के उचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया।


अपराध नियंत्रण और निगरानी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी रखी जाए और क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।


रिक्रूट आरक्षियों से किया संवाद

अंतरिक्ष जैन ने थाना पर तैनात रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उन्हें पुलिस सेवा के दायित्व, अनुशासन, जनता के प्रति व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम भी जाना।

आपके लिए संबंधित खबरें


कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

एसपी देहात ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा और भरोसा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *