Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारीदिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया•सारण के मशरक में 21 वर्षीय युवक को सिर में गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर•रणबीर कपूर के घर की भी हुई रेकी: टाइगर श्रॉफ मामले में नया खुलासा•ट्रंप की महासागर नाम बदलने की पहल: “ट्रंप ओशन” या “ओशन ऑफ द अमेरिकाज”•श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से खुलेगा शिवा शर्मा की मौत का सच? लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ•टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, हथियार और मनी ट्रेल की जांच जारी
विज्ञापन
Home » श्री अग्रसेन धाम कुंडली ने किया मेयर राजीव जैन और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता का अभिनंदन
Breaking News

श्री अग्रसेन धाम कुंडली ने किया मेयर राजीव जैन और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता का अभिनंदन

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Apr 2025• अपडेट 18 Apr 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
सोनीपत, हरियाणा। विवेक जैन। कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में सोनीपत के नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन, दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, अग्रसेन…

सोनीपत, हरियाणा। विवेक जैन। कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में सोनीपत के नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन, दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, अग्रसेन हॉस्पिटल पंजाबी बाग की अध्यक्षा मीना सुभाष गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि अनिल अग्रवंशी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। अग्र केसरी महाकुटुंब अन्तर्राष्ट्रीय ट्रस्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन जगदीश राय गोयल ने कहा कि राजीव जैन का मेयर निर्वाचित होना वैश्य अग्रवाल समाज व पूरे क्षेत्र लिए गर्व का विषय है। श्री गोयल ने बताया कि श्री अग्रसेन धाम को आरंभ से ही श्री जैन का सहयोग मिलता रहा है। अग्र केसरी महाकुटुंब अन्तर्राष्ट्रीय ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि श्री बालाजी जन्मोत्सव की पावन बेला पर समाज में शीर्ष नेतृत्व कर रहे मुख्य राजनेताओं का नागरिक अभिनंदन करते हुए हम सभी गौरवान्वित है। इस अवसर पर कुंडली स्थित मंदिर में बालाजी जन्मोत्सव का कार्यक्रम परंपरागत हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मेयर राजीव जैन ने बालाजी महाराज की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। समारोह में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर विजेंद्र गुप्ता ने उम्मीद जताई कि श्री अग्रसेन धाम के निर्माण से हरियाणा की सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने मंदिर के बाहर प्रस्तावित दिल्ली मेट्रो और आरआरटीएस के स्टेशन का नाम श्री अग्रसेन धाम रखने की मांग मेयर राजीव जैन एवं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जी के सम्मुख रखी। श्रोताओं को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन और कुलदेवी माता लक्ष्मी के भव्य मंदिर का निर्माण पूरे अग्रवाल समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने मंदिर निर्माण में हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि वे मेट्रो स्टेशन का नामकरण श्री अग्रसेन धाम पर करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखेंगे। महोत्सव की पावन पवित्र बेला पर भगवान जी का महा अभिषेक किया गया। मॉं अंजना को मातृशक्ति द्वारा चुनरी भेट की गयी और श्री बालाजी को 56 भोग सवामणि का प्रसाद एवं भंडारे का महाप्रसाद अर्पण किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ श्री बालाजी महाराज को शीश पर धारण करके भक्तों ने श्री अग्रसेन धाम की परिक्रमा की। समारोह में महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी, आचार्य विवेक मुनि, बालाजी भक्त रमन बंसल, श्री बालाजी भक्त माता श्यामो देवी जी, पंजाबी बाग स्थित अग्रसेन अस्पताल की नवनिर्वाचित अध्यक्षा मीना सुभाष गुप्ता, पूर्व विधायक महेंद्र गोयल, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल, दिल्ली के पूर्व उप महापौर ताराचंद बंसल, पूर्व निगम पार्षद चित्रा अग्रवाल, प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि अनिल अग्रवंशी, संरक्षक वीरेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष अतुल सिंघल, राष्ट्रीय महासचिव अनिल गोयल, वाईस चेयरमैन दयाशंकर गुप्ता, टीकाराम मित्तल, संगठन मंत्री राजेशगोयल, प्रमोद जिंदल, रश्मि सिंघल, अंतरराष्ट्रीय अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित बड़ी संख्या में गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *