Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » ग्वालियर में पथ संचलन और घर-घर पंच परिवर्तन संदेश अभियान की शुरुआत
Breaking News

ग्वालियर में पथ संचलन और घर-घर पंच परिवर्तन संदेश अभियान की शुरुआत

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Sep 2025• अपडेट 23 Sep 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
ग्वालियर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष 2025-26 की शुरुआत इस बार विजयादशमी पर विशेष पथ संचलन (Path Sanchalan) और जनजागरण कार्यक्रमों के साथ…

ग्वालियर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष 2025-26 की शुरुआत इस बार विजयादशमी पर विशेष पथ संचलन (Path Sanchalan) और जनजागरण कार्यक्रमों के साथ करेगा।

संघ विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर विजयादशमी पर सुबह 8 से 10 बजे तक ग्वालियर महानगर की 126 बस्तियों में पथ संचलन निकाला जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक खंड और मंडल स्तर पर संचलन होंगे।

इसके बाद 15 से 30 नवंबर 2025 तक स्वयंसेवक घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे, जिसमें पंच परिवर्तन का संदेश समाज तक पहुँचाया जाएगा।
ये पंच परिवर्तन हैं –

  1. सामाजिक समरसता (Social Harmony)
  2. कुटुंब प्रबोधन (Family Awareness)
  3. स्वदेशी (Swadeshi Movement)
  4. पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection)
  5. नागरिक कर्तव्य (Civic Duties)

आगामी कार्यक्रम

  • हिंदू सम्मेलन : 20 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक
  • प्रमुख जन गोष्ठी : 1 से 15 फरवरी 2026 तक
  • सामाजिक सद्भाव बैठक : 1 से 15 अप्रैल 2026 तक
  • शालेय विद्यार्थी कार्यक्रम : 15 अप्रैल से 15 मई 2026 तक
  • युवा केंद्रित कार्यक्रम : 15 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक

प्रहलाद सबनानी ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समावेशी और सर्वस्पर्शी सामाजिक परिवर्तन को गति देना है, जिससे समाज के हर वर्ग तक संघ का संदेश पहुँचे और सकारात्मक विकास हो।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *