Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » खुर्जा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सभी 14 शाखाओ पर हिंदू साम्राज्य दिवस का कार्यक्रम हुआ आयोजन
Breaking News

खुर्जा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सभी 14 शाखाओ पर हिंदू साम्राज्य दिवस का कार्यक्रम हुआ आयोजन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Jun 2025• अपडेट 09 Jun 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर/खुर्जा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिवस पर सोमवार को नगर की सभी 14 शाखाओं पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस…

बुलंदशहर/खुर्जा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिवस पर सोमवार को नगर की सभी 14 शाखाओं पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभक्ति, संगठन और शिवाजी महाराज के आदर्शों पर आधारित बौद्धिक सत्र दिए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर संघचालक श्री सुनील जी ने कहा, “हम सभी स्वयंसेवक आज हिन्दू साम्राज्य दिवस जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की स्मृति में मनाया जाता है, जो संघ के प्रमुख उत्सवों में से एक है।”

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिवाजी महाराज को भारत का सच्चा पुत्र बताया था, जिनमें नेतृत्व, संतत्व और राष्ट्र सेवा के सारे गुण समाहित थे। शिवाजी न केवल योद्धा थे बल्कि नीति, भक्ति और शौर्य के प्रतीक भी थे।

कार्यक्रम में सह नगर संघचालक श्री सामर्थ्य जी ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि, “हिन्दू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक स्मरण नहीं, बल्कि वर्तमान परिस्थितियों में भी प्रासंगिकता रखने वाला उत्सव है। शिवाजी महाराज ने कठिन परिस्थितियों में हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।”

आपके लिए संबंधित खबरें

उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल महाराष्ट्र या संघ से जुड़ा नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरक क्षण है। जैसे उस समय समाज में असुरक्षा और संकट की भावना थी, वैसे ही आज भी सामाजिक चुनौतियों का सामना हमें एकजुट होकर करना है।

कार्यक्रम में सभी 14 शाखाओं के स्वयंसेवक उपस्थित रहे और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *