Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दीहूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी
विज्ञापन
Home » रोटरी क्लब खुर्जा सिटी का ‘रोटरी फिएस्टा’ नववर्ष समारोह धूमधाम से संपन्न, गीत-संगीत और खेलों से सजी शाम
उत्तर प्रदेश

रोटरी क्लब खुर्जा सिटी का ‘रोटरी फिएस्टा’ नववर्ष समारोह धूमधाम से संपन्न, गीत-संगीत और खेलों से सजी शाम

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Jan 2026• अपडेट 05 Jan 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर):रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में ‘रोटरी फिएस्टा न्यू ईयर सेलिब्रेशन’ का भव्य आयोजन शारदा जैन अतिथि भवन में उत्साह…

खुर्जा (बुलंदशहर):रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में ‘रोटरी फिएस्टा न्यू ईयर सेलिब्रेशन’ का भव्य आयोजन शारदा जैन अतिथि भवन में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन पूरी तरह पारिवारिक और आनंदमय बन गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. कपिल अग्रवाल, डॉ. नीतू गर्ग, उपेंद्र तोमर, एकता तोमर, अरुण चौक, अंजू चौक, विशाल वाधवा और मीनाक्षी वाधवा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा किए गए इस सुंदर और सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और सदस्यों ने चार-चार पंक्तियों में गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।

खेल, मनोरंजन और पारिवारिक सहभागिता

रोटरी फिएस्टा में सदस्यों और उनके परिवारों के लिए कई रोचक खेल और गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमेंकुर्सी उठाओ, चिमटी गेम, पर्ची द्वारा प्रश्नोत्तरी, कपल गेम, बच्चों के गेम, महिलाओं का इलास्टिक गेम, बॉल फेंक योग और लकी ड्रॉ शामिल रहे। सभी खेलों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम देर शाम तक जीवंत बना रहा।

पुरस्कार वितरण

विभिन्न खेलों और गतिविधियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह देखने को मिला।

आपके लिए संबंधित खबरें

आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक तरुण बंसल, श्रुति बंसल, कपिल अग्रवाल भटवारा, दीपशिखा अग्रवाल, मनीष बंसल, सीमा बंसल, अभिषेक अग्रवाल और रूपाली अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

वहीं क्लब संरक्षक राजीव बंसल, सपना बंसल, क्लब ट्रेनर रोहित सिंघल, पूनम सिंघल, अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोड़ा, सचिव रोहित अग्रवाल और कोषाध्यक्ष दीपांशु बंसल ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम का समापन नववर्ष की शुभकामनाओं और सामूहिक उल्लास के साथ किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, सहयोग और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *