Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » रोटरी क्लब खुर्जा सिटी का रजत जयंती उपहार: एंबुलेंस, शव वाहन और 5 वाटर कूलर का लोकार्पण
Breaking News

रोटरी क्लब खुर्जा सिटी का रजत जयंती उपहार: एंबुलेंस, शव वाहन और 5 वाटर कूलर का लोकार्पण

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 Jun 2026• अपडेट 21 Jun 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर): रोटरी क्लब खुर्जा सिटी ने अपने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए…

खुर्जा (बुलंदशहर): रोटरी क्लब खुर्जा सिटी ने अपने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एंबुलेंस, शव वाहन और पांच वाटर कूलरों का लोकार्पण किया। मंदिर रोड स्थित वीर जी रेस्टोरेंट में आयोजित भव्य समारोह में फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश श्री शक्तिपुत्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण में पूर्व अध्यक्ष रोहित सिंघल ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया, जबकि क्लब अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा ने पिछले 25 वर्षों में किए गए सेवा कार्यों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन सचिव रोहित अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर सहायक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब वास्तव में रोटरी इंटरनेशनल के सेवा उद्देश्यों को धरातल पर उतार रहा है।

मुख्य अतिथि न्यायाधीश शक्तिपुत्र तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी विश्वभर में समाज सेवा के लिए जानी जाती है। उन्होंने पोलियो उन्मूलन जैसे वैश्विक अभियानों में रोटरी की भूमिका को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस और शव वाहन जैसी सुविधाएं समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जबकि जल सेवा सबसे बड़ा परोपकारी कार्य माना जाता है।

आपके लिए संबंधित खबरें

उन्होंने रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में निर्वाचित अध्यक्ष विनोद आहूजा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं रोटेरियन विकास गोयल द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश अरोरा, दीपांशु बंसल, आकाश जैन, रोहित अग्रवाल, नीरज वर्मा, राजीव गोयल, संजीव बठला, भूपेंद्र चौधरी, संजीव गोयल, रोहित सिंघल, अमित महेश्वरी, हिमांशु अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अमित तायल, अंकित कुमार, विवेक अग्रवाल, प्रवीण मित्तल, प्रवीण शर्मा, मनीष बंसल, अरुण जैन, राहुल वसने, विनोद आहूजा, अनिल बठला और रोहित आहूजा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *