Skip to content
Tuesday, 24 November 2026|India
24 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
असम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस•कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, पिकनिक मनाने जा रहे 4 बच्चों की मौत, 20 घायल•इंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्थाअसम में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ जवान बराक नदी में लापता, खोज में NDRF‑SDRF की टीमें•नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पिता‑पुत्र की मौत, बेटी की शादी रुक गई•एनवीडिया के जेनसन हुआंग की 11 दिनों में वापसी: जासूसी विवाद से ट्रम्प के समर्थन तक की पूरी कहानी•कटनी में 4 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल से लदे 32 ट्रक गायब, विभागीय लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस•कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, पिकनिक मनाने जा रहे 4 बच्चों की मौत, 20 घायल•इंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI ने कजाकिस्तान से हत्या के आरोपी आशीष कुमार को भारत लाया•बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल मई में, शुरुआती रूट 50 किमी का सेक्शन•कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी देहात ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
Home » RBI ने इस बैंक पर क्यों लगाया ₹61.95 लाख का जुर्माना? जानिए क्या है असल वजह
News

RBI ने इस बैंक पर क्यों लगाया ₹61.95 लाख का जुर्माना? जानिए क्या है असल वजह

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 20 Dec 2025• अपडेट 20 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को कोटक महिंद्रा बैंक पर ₹61.95 लाख का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बैंक द्वारा…

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को कोटक महिंद्रा बैंक पर ₹61.95 लाख का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बैंक द्वारा कुछ नियमों का पालन न करने और नियामक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।

RBI ने यह आदेश 11 दिसंबर 2025 को जारी किया था और इसे बैंक के वैधानिक निरीक्षण (Statutory Inspection for Supervisory Evaluation) के बाद लागू किया गया। इस निरीक्षण में 31 मार्च 2024 तक बैंक की वित्तीय स्थिति और संचालन की समीक्षा शामिल थी।

जांच में पाया गया कि बैंक ने कुछ ग्राहकों के लिए एक से अधिक बीएसबीडी खाते खोले, जबकि नियम के अनुसार एक व्यक्ति के पास केवल एक ही ऐसा खाता होना चाहिए। यह खाता विशेष रूप से कम आय वाले ग्राहकों को मूल बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए होता है।

RBI ने यह भी पाया कि बैंक ने अपने कुछ बिजनेस कॉरस्पोंडेंट्स को निर्देशों के बाहर की गतिविधियों में लगाया और कुछ उधारकर्ताओं से संबंधित गलत डेटा क्रेडिट कंपनियों को भेजा, जिससे उनकी क्रेडिट प्रोफाइल प्रभावित हो सकती है।

आपके लिए संबंधित खबरें

जुर्माना ग्राहकों पर असर नहीं डालेगा

RBI ने स्पष्ट किया है कि यह जुर्माना बैंक के ग्राहकों के खाते, जमा राशि या सेवाओं पर सीधा प्रभाव नहीं डालेगा। इसका उद्देश्य सिर्फ नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना है और बैंकिंग व्यवस्था में अनुशासन बनाये रखना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सभी बैंकिंग संस्थानों को यह संदेश देता है कि नियमों का सख्ती से पालन आवश्यक है, चाहे वे कितने भी बड़े क्यों न हों। नियामक की यह कार्रवाई बैंकिंग सिस्टम की पारदर्शिता, सुरक्षा और भरोसेमंद संचालन को बढ़ावा देने के लिए है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *