Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे•हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफरप्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे•हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल•हूती हमलों से सऊदी क्राउन प्रिंस की सुरक्षा: महलों से बंकर तक का सफर
विज्ञापन
Home » RBI का खुलासा: ₹2000 के गुलाबी नोटों की पूरी वापसी नहीं, अब भी ₹5,000 करोड़ सिस्टम से बाहर
दिल्ली

RBI का खुलासा: ₹2000 के गुलाबी नोटों की पूरी वापसी नहीं, अब भी ₹5,000 करोड़ सिस्टम से बाहर

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 04 Jan 2026• अपडेट 04 Jan 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नई दिल्ली:भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ₹2000 के गुलाबी नोटों को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, इन नोटों…

नई दिल्ली:भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ₹2000 के गुलाबी नोटों को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, इन नोटों की शत-प्रतिशत वापसी अब तक नहीं हो सकी है। RBI ने बताया कि जारी किए गए ₹2000 के नोटों में से अब तक 98.41 प्रतिशत ही वापस आए हैं, जबकि करीब ₹5,000 करोड़ मूल्य के नोट अभी भी बैंकिंग सिस्टम से बाहर हैं।

RBI की ओर से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, मई 2023 में ₹2000 के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद से लगातार नोटों की वापसी हो रही है, लेकिन तय समय के बाद भी पूरी रिकवरी नहीं हो पाई। इससे यह साफ होता है कि बड़ी मात्रा में गुलाबी नोट अब भी लोगों के पास जमा हैं या सिस्टम में वापस नहीं लौटे हैं।

रिज़र्व बैंक ने स्पष्ट किया कि जनता को ₹2000 के नोट बैंकों में जमा करने या बदलने का पर्याप्त समय दिया गया था, इसके बावजूद एक छोटा हिस्सा अब भी वापस नहीं आया है। हालांकि, बैंक ने यह भी कहा कि 98.41% की वापसी को तकनीकी रूप से उच्च स्तर की रिकवरी माना जाता है।

2000 के नोटों को 2016 की नोटबंदी के बाद जारी किया गया था। बाद में RBI ने इन्हें धीरे-धीरे चलन से बाहर करने का फैसला लिया, ताकि नकदी प्रबंधन आसान हो सके और छोटे मूल्य के नोटों का उपयोग बढ़े।

आपके लिए संबंधित खबरें

विशेषज्ञों का मानना है कि जो नोट अब भी वापस नहीं आए हैं, वे या तो विदेश में, संग्रह (hoarding) में या फिर कानूनी विवादों के चलते फंसे हो सकते हैं। RBI ने फिलहाल इस पर कोई नई समयसीमा घोषित नहीं की है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *